सुशासन तिहार 2025 रू जिले में सुशासन तिहार 2025 की की गई शुरुआत

Updated on 09-04-2025 01:20 PM

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने शासन-प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय काम-काज में पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित कराने हेतु राज्य में ‘‘सुशासन तिहार -2025‘‘ संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं और सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में समाधान पेटी रखी जा रही है, जिसमें आम जनता अपनी समस्याएंए मांग एवं सुझाव रख रही है। आज 8 अप्रैल 2025 से सुशासन तिहार 2025 की शुरुआत हुई है। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में लोग आकर अपने आवेदन समाधान पेटी में डाल रहे हैं।

विदित हो कि सुशासन तिहार 2025 तीन चरणों में होगा। पहला चरण 08 से 11 अप्रैल 2025 तक होगा, जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।  आवेदन ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में समाधान पेटी के माध्यम से प्राप्त होंगा।

कलेक्टर रोहित व्यास ने राज्य सरकार के मंशानुरूप जिले में ‘‘सुशासन तिहार 2025‘‘ के आयोजन हेतु सभी विभागीय अधिकारियों आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आज जनपद पंचायत बगीचा सहित 93 पंचायत मुख्यालयों में समधान पेटी रखा गया। साथ ही ग्राम पंचायत कोहपानी, ग्राम पंचायत सिंगीबहर, ग्राम पंचायत बगिया, ग्राम पंचायत ढूंढरुडांड, ग्राम पंचायत चेटबा, ग्राम पंचायत बम्बा, चड़िया, सहित जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार आयोजित किया गया। साथ ही इस दौरान कुनकुरी तहसील में राजस्व पखवाड़ा शिविर, घुघरी में राजस्व शिविर, ग्राम पंचायत कुटमा में प्रधानमंत्री जनमन आवास जागरूकता कार्यक्रम अभियान शिविर आयोजित किया गया। और मोर आवास  जनमन स्वीकृत आवास शिविर  लगकर आवास जल्द पूर्ण करने प्रोत्साहित किया गया। जिनका आवास पूर्ण हो गये उनको प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.