सुशासन तिहार : प्रणिता साहू को एक आवेदन पर मिला मनरेगा जॉब कार्ड

Updated on 29-04-2025 12:44 PM

बालोद ।  सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत बालोद जिले के ग्राम कुरदी की ग्रामीण महिला प्रणिता साहू ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया था। उनके आवेदन पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे जॉब कार्ड बनाकर प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के लिए प्रणिता साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025, राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक त्वरित और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इस अभियान के तहत ग्राम कुरदी में आयोजित शिविर में प्रणिता साहू ने मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया था। मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को रोजगार प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। प्रणिता साहू ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, और मनरेगा जॉब कार्ड उनके लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण साधन बनेगा। उन्होंने कहा कि ’सुशासन तिहार’ के माध्यम से मेरा आवेदन तुरंत स्वीकार किया गया और मुझे जॉब कार्ड प्रदान किया गया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रशासन की आभारी हूँ। यह जॉब कार्ड मेरे परिवार की आजीविका को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

सुशासन तिहार 2025 के तहत बालोद जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक पात्र व्यक्तियों को मनरेगा जॉब कार्ड, अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ, और आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए जा रहे हैं। ग्राम कुरदी में आयोजित शिविर में भी सैकड़ों ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किए। आवेदन पश्चात् निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर सुशासन तिहार के के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से प्रदान करने कार्य किया जा रहा है। प्रणिता साहू जैसे अनेक ग्रामीणों के लिए मनरेगा जॉब कार्ड न केवल रोजगार का एक साधन है बल्कि यह उनकी आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। सुशासन तिहार 2025 के तहत इस तरह की पहल से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और समृद्धि की नई उम्मीद जाग रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.