सुशासन तिहार : सुअरमार और मोहंदी के तीन परिवारों को मिला जॉब कार्ड

Updated on 21-04-2025 12:40 PM

महासमुंद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। यह जनकल्याणकारी अभियान राज्य के नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और जवाबदेही का प्रतीक है। सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करना, सरकारी सेवाओं को सरल और सुलभ बनाना तथा शासन को सीधे जनता तक पहुँचाना है। यह पहल "जनता के साथ, जनता के लिए" की सोच को धरातल पर उतारती है, जहाँ सरकार खुद लोगों के बीच पहुँचकर उनकी आवश्यकताओं और उम्मीदों को समझने का प्रयास कर रही है।

अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत नागरिकों से उनकी समस्याओं एवं मांगों के संबंध में आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिन पर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड बागबाहरा में सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत सुअरमार निवासी देव कुमारी, ग्राम पंचायत मोहंदी के सतीश कुमार निषाद एवं अशोक बाई ध्रुव द्वारा जॉब कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किए गए थे।प्रशासन द्वारा इन आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित रूप से कार्यवाही की गई और सभी तीनों हितग्राहियों को शीघ्र जॉब कार्ड प्रदान किए गए।

इसी प्रकार से सरायपाली विकासखंड के ग्राम बालसी के निवासी तेजकुमार रात्रे एवं ऋषिकेश रात्रे द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। परिवहन विभाग द्वारा इन आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई, जिसके फलस्वरूप दोनों आवेदकों को शीघ्र ही लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया।जॉब कार्ड एवं लर्निंग लाइसेंस प्राप्त होने पर संबंधित परिवारों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं 'सुशासन तिहार' जैसे अभिनव अभियान की सराहना की और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.