सुशासन तिहार : महिलाओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, कहा- यह सार्थक प्रयास

Updated on 12-04-2025 12:34 PM

रायपुर। रायपुर जिले में सुशासन तिहार उत्साह से मनाया जा रहा है। नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में, ग्रामीण क्षेत्रों और पंचायतों के अलग अलग स्थानों में समाधान पेटी रखी गई हैं और नागरिकों से लिखित आवेदन ली जा रही है। इसे नागरिक स्वयं समाधान पेटी में डाल रहे है। खासकर महिलाओं में सुशासन तिहार को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। वे बताती है कि घर के काम-काज में व्यस्त होने की वजह से अपनी समस्याओं को लेकर वे सरकारी कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाती है। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस नेक पहल से अब उन्हें घर के पास ही अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार के सामने रखने का मौका मिला है।

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी निर्मला सोनी इस पहल को बहुत अच्छा बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देती हैं। श्रीमती सोनी ने कहा कि सड़क, नाली और पानी जैसी समस्याओं से जूझते हैं तो कई बार निराकृत नही हो पाती है। समाधान पेटी में आमजनता अपने आवेदन डाल रही है। यह सफल प्रयास है। इसके माध्यम से हम अपनी बात सरकार के समक्ष रख पा रहे हैं और पहुंचा भी पा रहे हैं।

गोल चौक निवासी संजना परिहार कहती हैं कि यह बहुत अच्छा अवसर है हम समाधान पेटी में अपना आवेदन प्रेषित कर सीधे सरकार से समाधान का आग्रह कर रहे है। इसी प्रकार श्रीमती टिकेश्वरी निषाद कहती हैं कि मैं प्रधानमंत्री आवास के मांग के लिए आई हूं। मुझे अवश्य राहत मिलेगी और मेरी मांग पूरी होगी।

इसी प्रकार समाधान पेटी में अपनी मांग रखने आई ज्योति रगड़े कहती है कि सुशासन तिहार के अंतर्गत सरकार ने जो पहल की है, वह सराहनीय है। आज मैं भी अपनी मांग लेकर समाधान पेटी में आवेदन डालने आई हूं और मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारी मांगों को सुना जाएगा और उन्हें यथासंभव पूरा किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.