इस्तांबुल बम ब्लास्ट के कुछ घंटे बाद संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार

Updated on 14-11-2022 05:36 PM

तुर्की में इस्तांबुल के लोकप्रिय इस्तिकलाल एवेन्य पर बम धमाका मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री सुलेमान सोयलू ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी है। सोयलू ने इस हमले के लिए कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमारी शुरुआती जांच में पता चला है कि इसके पीछे पीकेके आतंकवादी संगठन का हाथ है। हालांकि, जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मालूम हो कि रविवार को हुए इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई और 53 जख्मी हुए हैं।

इस्तिकलाल एवेन्य में हुए विस्फोट की वजह साफ नहीं हो सकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट की जांच करने का जिम्मा पांच अभियोजकों को दिया गया है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने इस भीषण विस्फोट को 'हमला' करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसके अपराधियों को दंडित किया जाएगा। एर्दोआन ने कहा कि चार लोगों की घटनास्थल पर और 2 की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलीकाया ने ट्विटर पर कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटनास्थल पर आग की लपटें उठती दिखीं
ऑनलाइन पोस्ट की गई वीडियो में दिख रहा है कि आग की लपटें निकल रही हैं और फिर जोर का धमाका हुआ। मौके पर राहगीर मुड़े और इधर-उधर भागने लगे। अन्य फुटेज में दिख रहा है कि एम्बुलेंस, दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इलाके में दुकानों को बंद कर दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.