बकरी-कबूतर चोरी के शक में नंगाकर ऊपर थूका और किया पेशाब, फिर पेड़ से उल्टा लटकाया.. दलितों संग यह कैसी हैवानित

Updated on 28-08-2023 01:32 PM
अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर में बकरी और कबूतर चुराने की अफवाह पर वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के चार दलित कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोप है कि वर्कर्स के कपड़े उतार दिए गए, उन पर पेशाब किया गया। इतना ही नहीं उन्हें एक पेड़ से लटका दिया गया और उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। दलितों को प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने तब आया, जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पांच आरोपियों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए वीबीए अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बुलाया और पीड़ितों में से एक और उसके परिवार से बात की।

पुलिस और वीबीए के स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुसार, एक स्थानीय किसान की बकरी और कबूतर चुराने के आरोप में छह लोगों ने कार्यकर्ताओं को एक पेड़ से उल्टा लटका दिया और फिर उन पर लाठियों से बार-बार हमला किया। यह घटना जिले के श्रीरामपुर के हरेगांव से सामने आई है।

प्रकाश आंबेडकर ने की बात

प्रकाश आंबेडकर ने कहा, 'जाति अत्याचार मामले में पीड़ित सदमे में हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मैंने उनमें से एक और उसकी दादी से बात की और वीबीए और मैं न्याय सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करेंगे।'

वीडियो वायरल के बाद घटना आई सामने

वीबीए के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मोकले ने कहा कि प्रकाश आंबेडकर अगले सप्ताह चारों युवाओं के परिवारों से मिलेंगे, इन सभी की उम्र लगभग 20 साल होगी। अंबेडकर ने उन्हें इस मामले में हरसंभव मदद का आश्‍वासन दिया है। पुलिस ने कहा कि घटना गुरुवार को हुई और आरोपियों में से एक ने घटना का वीडियो भी बनाया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीबीए के क्या आरोप?

वीबीए ने एक बयान में कहा कि हमलावरों ने कथित तौर पर पीड़ितों पर पेशाब किया और उन पर थूका, उन्हें निर्वस्त्र किया, उन्हें थूक चाटने के लिए मजबूर किया, उन्हें एक पेड़ से उल्टा लटका दिया और फिर उन्हें बुरी तरह पीटा।

एक अरेस्ट, 5 फरार

अब तक, पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जबकि पांच अन्य अभी भी फरार हैं और पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं। उनकी पहचान दीपक गायकवाड़, राजू बोर्गे, युवराज गलांडे, दुर्गेश वैद्य और मनोज बोराके के रूप में की गई है।

घायल युवकों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनमें से एक, शुभम मोगाडे ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या के प्रयास और एससी/एसटी पर अत्याचार से संबंधित धाराएं लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच चल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.