रेगुलर मॉडल से 2 लाख रुपए सस्ती मिलेगी SUV, महिंद्रा थार से मुकाबला

Updated on 04-12-2023 03:24 PM

मारुति सुजुकी ने भारत में जिम्नी का 'थंडर एडिशन' लॉन्च किया है। 4x4 SUV का स्पेशल एडिशन रेगुलर मॉडल की तुलना में 2 लाख रुपए सस्ता है। इसकी शुरुआती कीमत 10.74 लाख रुपए है, जो टॉप वैरिएंट में 14.05 लाख रुपए तक जाती है।

वहीं रेगुलर वैरिएंट 12.74 लाख रुपए से लेकर 15.05 लाख रुपए तक आता है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। मारुति सुजुकी जिम्नी की मेन राइवल महिंद्रा थार SUV है। इसके अलावा, इसे फोर व्हील ड्राइव (4WD) सेगमेंट में फोर्स गुरखा से भी कॉम्पिटिशन मिलेगा।

कई मीडिया रिपोर्ट में जिम्नी का माइलेज 16-19 किलोमीटर प्रति लीटर होने का दावा किया जा रहा है। कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

टू-व्हील ड्राइव के साथ नहीं आएगी जिम्नी
कंपनी ने कार को पहली बार ऑटो एक्सपो-2023 में शोकेस किया था। इसके बाद इस साल जून में लॉन्च किया था। मारुति सुजुकी ने जिम्नी SUV के सस्ते टू-व्हील-ड्राइव (2WD) ऑप्शन की संभावनाओं से इनकार कर दिया है।

मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सेल्स एंड मार्केटिंग शशांक श्रीवास्तव ने कहा है, 'ग्लोबल मार्केट में जिम्नी की इमेज एक ऑफ-रोडर की है और अगर हम टू-व्हील ड्राइव वैरिएंट पेश करते हैं तो यह ब्रांड को कमजोर कर देगा। इसलिए 2WD जिम्नी विचार में नहीं है और हम 4WD संस्करण बेचना जारी रखेंगे।

जिम्नी लिमिटेड एडिशन में स्पेशल क्या
मारुति जिम्नी ​​थंडर एडिशन इस ऑफरोडर के लिए एक एसेसरी किट है। मारुति ने इसमें फ्रंट बम्पर गार्निश, डेकल्स, एक इंटीरियर स्टाइलिंग किट, फ्लोर मैट (मैनुअल वैरिएंट के लिए अलग और ऑटोमैटिक वैरिएंट के लिए अलग) और एक टैन-फिनिश स्टीयरिंग व्हील जैसे एसेसरी आइटम दिए हैं। इसके ​अलावा जिम्नी थंडर एडिशन में डोर वाइजर, फ्रंट और रियर फेंडर गार्निश और बॉडी क्लैडिंग जैसी एसेसरीज भी दी गई है।

जिम्नी लिमिटेड एडिशन : परफॉर्मेंस
SUV में 1.5-लीटर का 4 सिलेंडर K-सीरीज नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6,000 RPM पर 104 bhp का पावर और 4,000 RPM पर 134 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ट्यून किया गया है। बेहतर ऑफ रोडिंग परफॉर्मेंस के लिए SUV में ऑल ग्रिप Pro 4X4 सिस्टम का ऑप्शन भी मिलता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.