स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया शुभारंभ

Updated on 04-07-2023 09:12 PM

रायपुर ।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग और मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम मोतिमपुर-अमरटापू में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का शुभारंभ किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने स्वामी आत्मानंद स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का टीका लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उन्हें पुस्तक वितरण किया।

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से क्षेत्र के कमजोर वर्ग के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि गांव के बच्चे भी निजी स्कूलों के बच्चों के समान फर्राटेदार अंग्रेजी बोलें और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर अपने परिवार, समाज, गांव और प्रदेश का नाम रोशन करें।

गढ़कलेवा का शुभारंभ

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने ग्राम मोतिमपुर-अमरटापू के मंदिर परिसर में गढ़ कलेवा केन्द्र का शुभारंभ किया। गढ़कलेवा खुलने से यहां आने वाले श्रद्धालुजन ठेठरी, खुरमी, फरा, चीला, चौसेला जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज यहां गढ़ कलेवा का शुभारंभ किया गया। गौरतलब है कि राज्य की परंपरागत खान-पान अब युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है। यही वजह है कि प्रदेश सहित जिले के विभिन्न जगहों में गढ़कलेवा केन्द्र खोला जा रहा है।

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ग्राम मोतिमपुर-अमरटापू में आयोजित गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। मंत्री गुरू कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरू पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज गुरु पूर्णिमा पर्व है। यह गुरु के प्रति सम्मान का पर्व है। मान्यता है कि इस दिन गुरु का पूजन करने से गुरु की दीक्षा का पूरा फल उनके शिष्यों को मिलता है।

घोषणाएं-

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने ग्राम मोतिमपुर-अमरटापू धाम के विकास के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने बाजार में चबूतरा निर्माण, पेयजल के लिए पानी टंकी निर्माण और आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए बोरवेल खनन की भी घोषणा की।

इस दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी सहित सतनामी समाज के राज महंत और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.