स्वामी प्रसाद मौर्य का पाकिस्तान के जिन्ना पर उमड़ा प्रेम, बंटवारे के लिए हिंदू महासभा को ठहराया जिम्मेदार

Updated on 18-12-2023 01:33 PM
नरेंद्र मिश्रा, बलिया: समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य धार्मिक आस्था के बाद अब देश के एकता-अखंडता से जुड़ी विवादित टिप्पणी में कूद पड़े हैं। उन्होंने अपने बयान के जरिए जिन्ना का समर्थन करते देखा गया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंदू महासभा के दबाव में हिंदुस्तान पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था। साथ ही कहा कि जिन्ना भारत-पाकिस्तान बंटवारे के लिए जिम्मेदार नहीं थे। रविवार को जिले के रसड़ा में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बौद्ध सम्मेलन में पहुंचे थे, जहां उन्होंने ये बयान दिए।

देश के तीन राज्यों में बीजेपी की बहुमत पर मंच से कहा कि कुछ लोग बोलते हैं मोदी जीत रहे हैं। मैं कहता हूं मोदी नहीं जीत रहे हैं ,ये ईवीएम का तिगड़म जीत रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 का चुनाव हुआ, 403 विधानसभाओं में 309 सीटों पर बैलेट पेपर वोटिंग में समाजवादी आगे थी। बीजेपी मात्र 94 सीटों में आगे रही। इसका मतलब है कि ईवीएम में खेल है। इतना ही नहीं हाल ही में तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी को घेरा और कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में बैलेट वोटिंग में दो तिहाई से ज्यादा में कांग्रेस आगे थी। बीजेी ईवीएम की गिनती में आगे हो गई। ये ईवीएम के तिगड़म की जीत है, मोदी की करिश्मा की जीत नहीं है।

हिंदू महासभा के दबाव में बंटवारा हुआ

सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 1922-23 में द्विराष्ट्र की अवधारण हिंदू महासभा ने की थी। 1939 वीर सावरकर जी हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। 1939 से 42 तक राष्ट्र की अवधारण बड़ी तेजी से पकड़ी। दो, चार साल बाद देश आजाद हुआ। 1947 का समय आया तो हिंदू महासभा ने इतना दबाव बनाया कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान का बंटवारा हो गया।

मौर्य ने कहा- जिन्ना नहीं थे जिम्मेदार

जिन्ना की वकालत करते हुए कहा कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे के जिम्मेदार जिन्ना नहीं थे। हिंदू महासभा ने दबाव बनाया तो मजबूरी में बंटवारा करना पड़ा, जिससे जिन्ना पाकिस्तान जाना पड़ा। हिंदू राष्ट्र के पक्षधर आप हैं? इस सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देखिए भारत एक समप्रभु राष्ट्र है। समप्रभु राष्ट्र के लिए हमारे देश के हजारों लाखों लोगों ने बलिदान दिया। त्याग किया, जेल की यातनाएं सही। लंबे अरसे तक संघर्ष किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व के आंदोलन चला तब जाकर ये अवसर आया है। इसको सशक्त बनाने की जरूरत है न कि खंडित करने की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.