स्वरा भास्कर ने शाहरुख खान पर लगाया उनकी लव लाइफ खराब करने का आरोप

Updated on 11-09-2022 06:20 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) जल्दी ही फिल्म 'जहां चार यार' (Jahaan Chaar Yaar) में नजर आएंगी और इन दिनों वो फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। फिल्म में स्वरा के साथ ही पूजा चोपड़ा (Pooja Chopra), शिखा तलसानिया (Shikha Talsania) और मेहर विज (Meher Vij) भी प्रमुख किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान स्वरा भास्कर ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) पर उनकी लव लाइफ खराब करने का आरोप लगया है।

शाहरुख ने लव लाइफ खराब कर दी
दरअसल फिल्म जहां चार यार के प्रमोशन के दौरान स्वरा ने बात करते हुए एक सवाल पर कहा कि आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने उनकी लव लाइफ खराब कर दी। मिड से बातचीत में स्वरा ने कहा,'मैं आदित्य चोपड़ा सर और शाहरुख खान पर मेरी लव लाइफ खराब करने का आरोप लगाती हूं। क्योंकि मैंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे टीन ऐज में देखी थी और उसके बाद से ही मैं अपने राज को ढूंढ रही, जो शाहरुख जैसा दिखे। लेकिन राज....।'

राज हकीकत में है नहीं...
स्वरा ने आगे कहा, 'मुझे कई साल बाद इस बात का अहसास हुआ कि राज तो हकीकत में है ही नहीं। मुझे नहीं लगता कि मैं रिलेशनशिप्स में काफी अच्छी हूं।' वहीं पूजा ने बातचीत के दौरान कहा, 'स्वरा सिंगल है और रिलेशनशिप के लिए तैयार है।' इस पर स्वरा ने आगे कहा, 'मेरा हो चुका है, मैं अब और रिलेशनशिप्स नहीं कर सकती। मुझ में ताकत नहीं। सिंगल लाइफ मुश्किल होती है।'

16 सितंबर को रिलीज होगी 'जहां चार यार'
बता दें कि'जहां चार यार'फिल्म में चार महिला दोस्तों की कहानी दिखाई जाएगी। वुमेन सेंट्रिक यह फिल्म 16 सितंबर को रिलीज होने वाली है। स्वरा की आखिरी थिएटर फिल्म वीरे दी वेडिंग थी, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म महिलाओं की दोस्ती पर आधारित थी, लेकिन स्वरा का कहना है कि 'जहां चार यार' उससे एक दम अलग कहानी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.