शासकीय आईटीआई में स्वीप गतिविधियां जारी

Updated on 08-04-2024 06:49 PM

महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सहित अन्य जगहों, संस्थानों आदि में निरंतर स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। आईटीआई के छात्र-छात्राओं के मध्य नारा लेखन, रंगोली, पेंटिंग, निबंध, भाषण, वाद-विवाद, नुक्कड़-नाटक, मानव श्रृंखला जैसे गतिविधियां आयोजित कर उन्हें मतदान की महत्ता की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, अपने घर-परिवार, गली-मोहल्ले, बसाहटों में मतदान की उपयोगिता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सोमवार को स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था महासमुंद में शत-प्रतिशत मतदान हेतु पाम्पलेट चस्पा किया गया। आईटीआई के अध्ययनरत् विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आगामी चुनाव में निश्चित रूप से वोट देने एवं अन्य मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.