स्वीप गुड मॉर्निंग महासमुंद में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

Updated on 06-04-2024 05:51 PM

महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी एस. आलोक एवं सहायक नोडल रेखराज शर्मा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से मिनी स्टेडियम महासमुंद में 6 अप्रैल को स्वीप गुड मॉर्निंग महासमुंद के तहत बास्केटबाल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिक्रेट, नेटबॉल, संखली, रस्सा कसी, एथलेटिक्स, कराते, योगा, जुंबा डांस आदि का आयोजन किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों ने जिले में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को *वोट ज़रूर करें* मानव श्रृंखला बनाकर एवं नारे के साथ मतदान का संदेश दिया।

 आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस, वन, शिक्षा, समाज कल्याण, नगर पालिका परिषद, खेल एवं युवा कल्याण, आईटीआई, डाइट कॉलेज, पीजी कॉलेज, नव किरण, फिजिकल ट्रेनर्स, हिट होप योगा जुंबा, सत्यम योग, कराते क्लॉस, खेल संघ, नेहरू युवा केंद्र, विभिन्न विद्यालय/महाविद्यालय व नागरिक शामिल हुए। आयोजन में महिला एवं पुरुष कुल 870 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया व स्वयं मतदान करने और लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। आयोजन में स्वीप जिला नोडल अधिकारी एस. आलोक ने लोगों को मतदान करने के साथ, सब मिलकर नागरिकों को जागरूक करने कहा। इस अवसर पर स्वीप सहायक नोडल रेखराज शर्मा, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे, हिरेंद्र साहू, सेवन दास, अंजनी साहू, नीलम सिंहा, ईश्वर चंद्राकर, टेक राम सेन,  चारू लता गजपाल, हितेश यादव, एवन साहू आदि का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान विजेता जोशी, द्वितीय सुरेखा ध्रुव, अनिशा मिंज रहीं, संखली प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों में प्रियांशु साहू, विजेता, राधिका दिवान, प्रीति, रूखमणी ठाकुर, तिलेश्वरी, सुरेखा रहीं। गोला फेंक में प्रथम स्थान वर्षा सोनटके, द्वितीय प्रीति, तृतीय कामिनी ध्रुव को प्राप्त हुआ।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण द्वारा जिले में स्वीप अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें स्लोगन, मिनी स्टेडियम में दीवाल लेखन व चित्रकला, स्वीप बास्केटबाल प्रतियोगिता, अन्य खेल गतिविधियां आयोजित किया गया। 13 अप्रैल शनिवार को मिनी स्टेडियम महासमुंद में स्वीप गुड मार्निंग महासमुंद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों एवं संस्था के अधिकारी कर्मचारियों, खिलाड़ियों, नागरिकों को शामिल होने अपील किया हैं। 13 अप्रैल को स्वीप क्रिक्रेट टूर्नामेंट में पैरा स्पोर्ट्स खेल व्हीलचेयर क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की राष्ट्रीय क्रिक्रेट खिलाड़ी शामिल होकर जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को 26 अप्रैल को शतप्रतिशत मतदान कर जिले का प्रतिशत बढ़ाने संदेश देगें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.