शादी में परोसी सब्जियों से बनी मिठाइयां:इंदौर की ​​​​​​​वीगन मैरिज में बिना दूध के बनी कुल्फी

Updated on 19-11-2024 12:49 PM

18 नवंबर की रात इंदौर पहली बार वीगन शादी का गवाह बना। बैंककर्मी गिरीश शाह की छोटी बेटी क्षमा की शादी में मेहमानों को सब्जियों से बनी स्वादिष्ट मिठाइयां सर्व की गईं। वीगन दूध से बनी कुल्फी, चाय दी गई।

भोजन में किसी भी तरह के डेयरी प्रोडक्ट्स और अदरक, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली, शलगम, आलू का इस्तेमाल नहीं किया गया। न तो ढोल बजा, न ही दूल्हा घोड़ी चढ़ा। मेहमानों ने भी कॉटन के कपड़ों में शादी अटेंड की। इसके बावजूद खाना जायकेदार था। लोग भी इस शादी को अटेंड करने के लिए एक्साइडेट दिखे। मैरिज गार्डन में लाल-सुनहरे रंग का बड़ा बैनर सेंटर काउंटर पर लगाया गया था। इसमें लिखा था, ‘इंदौर का प्रथम जैन वीगन विवाह।’

गिरीश शाह के परिवार में यह दूसरी वीगन मैरिज है। इसके पहले उन्होंने बड़ी बेटी की भी इसी तरह से शादी की। यह शादी भोपाल में हुई थी। शादी में खाना बनाने वाले इंदौर निवासी कैटरर धर्मा गुरु ने  बातचीत में कहा- पहली दिक्कत थी कि आखिर दूध या मावे के बिना मिठाइयां बनाने के लिए क्या इस्तेमाल किया जाए। इसके लिए मैंने और शाह परिवार ने मंथन किया और विकल्प ढूंढ ही लिए। उन्होंने बताया-

भूरे कद्दू के पेठे, अहमदाबाद के वीगन घी में बने घेवर धर्मा ने कहा कि भूरे कद्दू के पेठे बनाने के लिए उसे छीलकर चीरा लगाया, फिर छेद किए गए। इससे पानी निकल गया और यह काफी नरम हो गया। इसके बाद इसे सांचे से गोल-गोल काटा गया। फिर धोकर चाशनी में उबाला। इस तरह यह डिश तैयार हो गई। इसके अलावा घेवर अहमदाबाद से वीगन घी मंगाकर बनाया गया। इस किस्म का घी चावल या नारियल तेल से बनाया जाता है। वनस्पति भी वीगन घी है।

बादाम के दूध से बनाई मटका कुल्फी मटका कुल्फी के लिए पहले बादाम का दूध बनाया। इसे उबालने के बाद ठंडा किया गया। इसके बाद शक्कर, काजू, किशमिश मिलाकर डिब्बियों में भरा। कुल्फी में दूध, दही, मावे का उपयोग नहीं हुआ। शाह परिवार ने कहा कि शादी में इडली सांभर, मेंदू बड़ा, केला समोसा, पूड़ी, रोटी, मक्का रोटी, सरसों साग, दाल, चावल, काजू करी, मिक्स वेज, सेव टमाटर, पुलाव, बादाम का हलवा, काजू कतली, केसरिया भात भी मेहमानों को पसंद आया।

शादी से एक दिन पहले भी वीगन मेन्यू गिरीश शाह ने बताया कि शादी के एक दिन पहले का मेन्यू भी खास था। वीगन भोजन ही तैयार किया गया था। तवा रोटी, तंदूरी रोटी, पूड़ी, चावल, दाल, टिंडा मसाला, कॉर्न कैप्सीकम, मैथी मटर मलाई, पुलाव, टोमेटो सूप, नूडल्स, पावभाजी, इडली फ्राई, भुट्‌टा कीस, पानी पूरी, रवा लड्‌डू, बाफले, वीगन कढ़ी, भेल, खमण, गाठिया, आटा चूरमा, मूंग के भजिए, दाल, इमरती, कचोरी, रवा लड्‌डू, बाजरा लड्‌डू, मसाला बाटी मेहमानों को सर्व की गई।

देशभर से आए मेहमान बोले- अद्भुत रही वीगन शादी

शादी में करीब 500 मेहमान शरीक हुए। दिल्ली से आए राजीव वासल ने कहा- सोचा भी नहीं था कि ऐसी भी शादी हो सकती है। सब कुछ इतना लाजवाब था कि पता ही नहीं चला कि ये आइटम वीगन हैं। हम भी दिल्ली में वीगन शादी के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। अहमदाबाद से आए अरविंद गांधी ने भी वीगन डिशेज की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा- जिंदगी में पहली बार वीगन शादी अटेंड की, जो अद्भुत रही। यह सभी के लिए सरप्राइज रहा। बिना दूध, दही, मावे की मिठाइयां तो खूब स्वादिष्ट थीं। यह शादी नहीं भूलेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.