निगम के फूले हाथ-पांव, महापौर ने लगाई सीएम से गुहार

Updated on 11-02-2023 10:29 PM

जबलपुर के महत्वाकांक्षी नर्मदा पथ प्रोजेक्ट के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नगर निगम से जमीन देने के बदले 636 करोड़ रुपयों की राशि मांग ली है। हालांकि प्रोजेक्ट के लिए ज़रुरी जमीन देने के बदले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जबलपुर नगर निगम को थोड़ी सी राहत यह दी है कि 636 करोड़ रुपयों की राशि नगर निगम को 35 साल की लीज पर किश्तों में देनी होगी, इतनी बड़ी राशि सुनकर नगर निगम के हाथ-पांव फूल गए है, लिहाजा महापौर ने सीएम से मदद की गुहार लगाई है।

जबलपुर से गोंदिया तक चलने वाली नैरोगेज का ट्रैक बंद होने के बाद रेलवे की खाली हुई 68 एकड़ जमीन पर नगर निगम ने नर्मदा पथ बनाने की योजना बनाई थी। जबलपुर के आदि शंकराचार्य से ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन तक नैरोगेज की इस जमीन पर सीधी सड़क बनाई जा सकती है जिससे वैकल्पिक मार्ग से सीधे नर्मदा नदी के ग्वारीघाट पहुंचा जा सकता है। प्रोजेक्ट के लिए जरूरी 68 एकड़ जमीन के बदले नगर निगम ने रेलवे को डुमना एयरपोर्ट से लगी गधेरी गांव के पास 108 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन दक्षिण पूर्व रेलवे मध्य रेलवे ने गधेरी की जमीन को अनुपयोगी बताकर प्रस्ताव नकार दिया है। किश्तों में 636 करोड़ रुपयों की राशि की मांग पर जब नगर निगम के हाथ पांव फूल गए हैं तो महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान से दखल देने की मांग की है।

जबलपुर नगर निगम महापौर जगत बहादुर अन्नू ने जिला प्रशासन से पत्राचार करते हुए मांग की है कि वो प्रोजेक्ट के लिए जरूरी जमीन के दस्तावेज चैक करे और अगर ये जमीन कभी राजस्व विभाग द्वारा रेलवे को दी गई थी तो उसका मालिकाना हक लीज रैंट के साथ नगर निगम को दिया जाए ताकि नर्मदा पथ का प्रोजेक्ट पूरा किया जा सके। जबलपुर महापौर ने इस प्रोजेक्ट को शहर के विकास के लिए बेहद अहम बताया है और मामले में शासन प्रशासन से दखल देने की मांग की है। बता दें कि जिस जमीन पर नर्मदा पथ बनाने की योजना है उस पर साल 2015 तक नैरोगेज की ट्रेनें चला करती थीं। साल 2017 में नैरोगेज की जगह ब्रॉडगेज ट्रेनें आने के बाद से जमीन खाली है जिसका मालिकाना हक अभी बिलासपुर ज़ोन मुख्यालय वाले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पास है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.