रोहित से टी20- वनडे की कप्तानी छीनी जा सकती है:हार्दिक होंगे नए कप्तान

Updated on 22-12-2022 07:55 PM

रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 की कप्तानी से हटाया जा सकता है। हार्दिक पंड्या उनकी जगह लेंगे। BCCI इस पर विचार कर रहा है और जल्द इसका ऐलान हो सकता है। ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बोर्ड ने इसे मामले में पंड्या से बातचीत की है, लेकिन उन्होंने अभी पर कोई जवाब नहीं दिया है। फैसला लेने के लिए समय मांगा है।

पहले समझते हैं बोर्ड ने पंड्या को क्यों चुना
हार्दिक ने IPL में पहली बार कप्तानी करते हुए नई टीम गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था। उन्होंने 15 मैचों में 44.27 की औसत से 487 रन बनाए। यही नहीं उन्होंने अपनी पारी में 4 अर्धशतक भी लगाए। साथ ही 8 विकेट लिए। उधर, टी-20 में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड और आयरलैंड में टी-20 सीरीज जीती थी।

पहला: रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार मिली थी। इससे पहले एशिया कप में भी टीम इंडिया टॉप-2 में भी जगह नहीं बना पाई थी। तभी से वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की बात की जा रही है।
दूसरा: BCCI ने पहले ही सिलेक्शन कमेटी को भंग कर दिया था। ऐसे में माना जा रहा था कि रोहित को भी कप्तानी से हटाया जा सकता है।

पिछले साल रोहित ने विराट की जगह ली थी
पिछले साल विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। बाद में उन्हें वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था। उनकी जगह रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और टेस्ट की कप्तानी विराट के पास ही थी। बाद में विराट ने टेस्ट की कप्तानी को भी निजी कारणों का हवाला देकर छोड़ दिया था। जिसके बाद से रोहित तीनों फॉर्मेट के कप्तान हो गए थे।

BCCI ने टीम इंडिया की सीनियर सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अब से कुछ देर पहले यह फैसला BCCI ने लिया। पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा समेत सभी सिलेक्टर्स को हटा दिया गया है। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट की हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही टीम सिलेक्शन पर सवाल उठ रहे थे।

टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त करने के बाद अब BCCI की नजर टी20 कप्तान रोहित शर्मा पर है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें टी-20 की कप्तानी से हटाया जा सकता है। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। BCCI ने गुरुवार को चेतन शर्मा की अगुआई वाली सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया था। चेतन शर्मा के अलावा तीन अन्य चयनकर्ताओं को भी पद से हटा दिया है। इनके लिए आवेदन बुलाए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.