टी20 वर्ल्ड कप :बेहरहमी से गेंदबाजों की पिटाई करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट ICC ने जारी की

Updated on 15-11-2022 05:44 PM

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सुपर स्ट्राइकर्स की लिस्ट जारी की है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कम से कम 30 गेंद खेलने के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले टॉप पांच बल्लेबाजों की लिस्ट आईसीसी ने शेयर की है और इस लिस्ट में टॉप पर भारत के मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान भारत के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की और इस दौरान उन्होंने 189.7 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की ओर से छह पारियों में 59.75 की औसत से और 189.68 के स्ट्राइक रेट से कुल 239 रन बनाए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फिन एलेन हैं, जिन्होंने पांच पारियों में 186.27 के स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाए। तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं, जिन्होंने तीन पारियों में 178.12 के स्ट्राइक रेट से कुल 57 रन बनाए।

चौथे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसू हैं, जिन्होंने चार पारियों में 169.88 के स्ट्राइक रेट से कुल 141 रन ठोके। पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के शादाब खान हैं। शादाब ने छह पारियों में 168.97 के स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम दर्ज हुए। विराट ने छह पारियों में 98.67 की औसत से और 136.41 के स्ट्राइक रेट से कुल 296 रन बनाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.