तीन हफ्ते बाद घर लौटे 'तारक मेहता...' एक्टर गुरुचरण सिंह:बोले- दुनिया से दूर आध्यात्मिक सफर पर निकला था

Updated on 18-05-2024 11:39 AM

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह तीन हफ्ते के बाद शुक्रवार को अपने घर लौट आए हैं। वे 22 अप्रैल से लापता थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण सिंह ने पूछताछ में बताया कि वे दुनियादारी छोड़कर आध्यात्मिक सफर पर निकल गए थे।

उन्होंने कहा कि इन तीन हफ्तों में उन्होंने अमृतसर, लुधियाना समेत कई शहरों के गुरुद्वारों के दर्शन किए। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें घर लौट आना चाहिए, इसलिए वे लौट आए।

वे 22 अप्रैल को दिल्ली स्थित अपने घर से मुंबई के लिए निकले थे। लेकिन, एयरपोर्ट नहीं पहुंचे, न ही अपने घर लौटे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे गुरुचरण
शुरुआती इन्वेस्टिगेशन में पता चला था कि गुरुचरण जल्द ही शादी करने वाले थे। इतना ही नहीं, वे आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। पुलिस ने बताया कि गुरुचरण ने 22 अप्रैल को ATM से 7 हजार रुपए निकाले थे, जिसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया था। उनकी लास्ट लोकेशन दिल्ली के पालम स्थित उनके घर से कुछ ही किलोमीटर दूर पाई गई थी।

प्रोड्यूसर से विवाद के बाद छोड़ दिया था शो
गुरुचरण सिंह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शुरुआत से लेकर 2013 तक इसका हिस्सा बने रहे। बाद में प्रोड्यूसर असित मोदी से कुछ विवाद के चलते उन्होंने शो छोड़ दिया था।

हालांकि, तब तक वे इतने पॉपुलर हो चुके थे कि पब्लिक डिमांड पर प्रोड्यूसर्स को उन्हें शो में वापस लाना पड़ा। कमबैक करने के बाद उन्होंने 6 साल तक यह शो किया।

इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के वक्त पिता का ध्यान रखने के लिए गुरुचरण ने शो छोड़ दिया था। एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद से गुरुचरण दिल्ली में अपने मां-बाप के साथ ही रहते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.