दो हफ्तों से लापता हैं ‘तारक मेहता’ के सोढ़ी : पिता बोले- ‘हम सब बहुत परेशान हैं, बेटे के वापस आने का इंतजार कर रहे’

Updated on 06-05-2024 01:25 PM

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह को गुम हुए दाे हफ्ते से भी ज्यादा वक्त हो गया है। पुलिस अभी तक उनका पता नहीं लगा पाई है।

अब एक्टर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले पिता हरगीत सिंह ने मामले पर अपनी चिंता जाहिर की है। वो अपने बेटे के बारे में कोई ठोस जानकारी ना मिलने की वजह से चिंतित हैं।

‘हम उसके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं’
 हरगीत ने कहा, ‘जो भी हुआ वो बहुत ही शॉकिंग है। हम सभी बहुत परेशान हैं। हम पुलिस से उसके बारे में कोई अपडेट मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही उसके वापस आने का भी इंतजार कर रहे हैं।’

किडनैपिंग का केस दर्ज कर पुलिस कर रही तलाश
गुरुचरण बीते दो हफ्तों से गायब हैं। उनके पिता की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस किडनैपिंग का केस दर्ज करके 50 वर्षीय एक्टर की तलाश कर रही है।

एक्टर की लास्ट लोकेशन दिल्ली के पालम स्थित उनके घर से कुछ ही किलोमीटर दूर पाई गई थी। उन्होंने ATM से 7 हजार रुपए निकाले और फिर उनका फोन स्विच ऑफ हो गया था।

22 अप्रैल से नहीं कोई जानकारी
एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे जिसके बाद से किसी को उनकी कोई खबर नहीं है।

एक्टर ने 2020 में लॉकडाउन के वक्त पिता का ध्यान रखने के लिए टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ दिया था। एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद से गुरुचरण दिल्ली में अपने मां-बाप के साथ ही रहते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.