राजिम कुंभ कल्प में लगा चैतन्य नौ देवियों की झांकी

Updated on 23-02-2025 01:28 PM

गरियाबंद  राजिम कुंभ कल्प मेला में कुलेश्वर मंदिर के पास संत समागम स्थल पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा शिव दर्शन आध्यात्मिक पंडाल में चैतन्य नौ देवियों की झांकी लगाई गई है। इन नौ देवियों के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं। ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि राजिम कुंभ मेला में प्रतिवर्ष उनकी यह झांकी लगाई जाती है, जिसमें मां दुर्गा के स्वरूपों का साक्षात दर्शन हो रहा है। इस झांकी के माध्यम से वर्तमान समय में निराकार परमात्मा प्रजापिता ब्रह्मा के माध्यम से सहज राजयोग की शिक्षा कैसे दे रहे हैं उसे चैतन्य रूप में दर्शाया गया है। राजयोग के माध्यम से ये चैतन्य नौ देवियां शक्तियां ले कर अपने अपने कर्तव्य व नाम पुष्पित कर रही हैं। लाइट और साउंड के अद्भुत संयोजन से उनके आकर्षण में चार चांद लग जाते हैं। इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा श्रद्धालुओं को चैतन्य देवियों का आध्यात्मिक महत्व शिव अवतरण के बारे में भी बताया जा रहा है। कार्यक्रम के पश्चात तीन दिन का राजयोग शिविर भी कराया जा रहा है।

झांकी देखने पहुंचे धमतरी, भेण्डरी, नवागांव, गरियाबंद, कौंदकेरा, मानिकचौरी सहित अन्य स्थानों के लोगों ने बताया कि ऐसी सुंदर और जीवंत झांकी का दृश्य देखकर बहुत ही सुखद अनुभूति हो रही है। कई लोगों ने ऐसी झांकी पहली बार देखी है। कहा कि यह गौरव की बात है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारियों द्वारा इतना सुन्दर आयोजन राजिम कुंभ कल्प मेला में किया गया है। यहां आने के बाद व्यक्ति स्वयं को तनाव मुक्त महसूस करने लगता है। आदिशक्ति के रूपों की जीवंत प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.