ताइवानी सेना ने चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की शुरू की तैयारी, कर रही 'प्रलय के द‍िन का अभ्‍यास'

Updated on 24-07-2023 05:06 PM

ताइपे: चीन की सेना के हमले के खतरे का सामना कर रही ताइवानी सेना ने अब इस 'प्रलय' के दिन की तैयारी तेज कर दी है। ताइवान की सेना सोमवार से लेकर शुक्रवार तक एक व्‍यापक अभ्‍यास करने जा रही है। इस दौरान चीनी हवाई हमले से बचाव और आक्रमण की सूरत में ताइवानी लोगों को किस तरह से तैयार किया जाए, इसका अभ्‍यास किया जाएगा। ताइवानी रक्षा मंत्रालय के मुता‍बिक इस दौरान लाइव फायर अभ्‍यास से लेकर सैनिकों की युद्धक तैयारी को परखा जाएगा।


इस अभ्‍यास के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी होगी। इसके अलावा सड़कों पर मौजूद ड्राइवरों से कहा जाएगा कि वे अपनी कार को रोक दें और उसे खाली कर दें। ताइवान के इस पूरे अभ्‍यास का मकसद चीनी हमले में कम से कम जनहानि हो, इसका प्रयास करना है। ताइवान यह अभ्‍यास ऐसे समय पर कर रहा है जब चीन बहुत ही आक्रामक व्‍यवहार दिखा रहा है और ताइवानी सरकार को डराने की कोशिश कर रहा है। चीन के फाइटर जेट अक्‍सर ताइवानी सीमा के पास घुसपैठ करते रहते हैं।


ताइवान पर हमला करने की तैयारी में चीन

इसके अलावा चीन के युद्धपोत ताइवान की जलसीमा के पास युद्धाभ्‍यास करते रहते हैं। पिछले कुछ सप्‍ताह में चीन ने अपने रुख को और आक्रामक कर दिया है। चीन ने ताइवान को घेरने के लिए पिछले कुछ सप्‍ताह में रेकॉर्ड नंबर पर युद्धपोत भेजे हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने बाइडन सरकार के आकलन के हवाले से बताया कि चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग साल 2025 में या 2027 में ताइवान को लेकर लड़ाई शुरू करने की तैयारी में हैं। ताइपेई शहर की सरकार ने कहा कि हवाई हमले के सायरन पर छिपने की जगह पता होने और बचाव अभियान की प्रक्रिया का पता होने पर असली हमला होने की सूरत में लोगों की जान को बचाना आसान होगा।
 
चीन हालांकि अभी इस तरह के अभ्‍यास कर रहा है जिसके तहत वह ताइवान को पूरी तरह से घेर देगा और दुनिया से उसे काट देगा। इसके लिए चीन युद्धपोत से लेकर फाइटर जेट तक का इस्‍तेमाल करेगा। वहीं ताइवान चीन के अचानक हमले से बचाव की तैयारी कर रहा है। एक ताइवानी सांसद ने कहा, 'हम समझते हैं कि चीन की रणनीति निश्चित रूप से यह होगी कि किस तरह से ताइवान पर कब्‍जा किया जाए और व‍िदेशी हस्‍तक्षेप यानि अमेरिका को रोक दिया जाए। वे इसे बहुत तेजी से करना चाहते हैं।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.