'बिग बॉस 18' से एविक्ट होने के बाद तजिंदर बग्गा का पहला पोस्ट, बाहर निकलने के बाद सबसे पहले करने वाले हैं ये काम
Updated on
16-12-2024 04:44 PM
पॉलिटिशियन तजिंदर बग्गा 'बिग बॉस 18' से 10वें हफ्ते में एविक्ट हो गए हैं। उन्होंने शो से बाहर निकलने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि वो घर से बेघर होते ही क्या करने वाले हैं।
Tajinder Bagga ने एक ट्वीट किया। उन्होंने बताया कि फोन पर श्रुतिका अर्जुन के पति से बात हुई है। वो जल्द ही उनसे मिलने के लिए जाएंगे। उनके पोस्ट पर कई फैंस मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं कि आप भी बैंकॉक जा रहे हो क्या सर? मालूम हो कि सलमान ने शो में श्रुतिका को चिढ़ाने के लिए कहा था कि उनके पति बैंकॉक ना चले गए हों।
तजिंदर की दोस्त थीं श्रुतिका
श्रुतिका अभी भी घर के अंदर हैं और अक्सर अपने पति को याद करती हैं। वो घर के अंदर तजिंदर की काफी करीबी दोस्त थीं। यही वजह है कि जब तजिंदर शो से निकले तो श्रुतिका रो पड़ीं। वो उन्हें प्यार से 'बग्गू' बुलाती थीं।
फिर से होगी नॉमिनेशन की प्रक्रिया
शो की बात करें तो सोमवार को फिर से नॉमिनेशन की प्रक्रिया होने वाली है और विवियन डीसेना ने सारी बाजी पलट दी। उन्होंने करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर को नॉमिनेट कर दिया। इनके अलावा यामिनी मल्होत्रा, रजत दलाल, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग भी नॉमनेट हुए हैं। चूंकि अविनाश मिश्रा टाइम गॉड हैं, इसलिए वो एलिमिनेशन की तलवार से बच गए। आप इस शो को कलर्स चैनल और जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…