समाधान शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही करें – मूणत

Updated on 27-05-2025 12:57 PM

रायपुर। महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर और शहीद संजय यादव उ.मा. शाला संजय नगर टिकरापारा में सुशासन तिहार समाधान शिविर लगाया गया।

सुशासन तिहार समाधान शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर पूर्व केबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, आयुक्त श्री विश्वदीप ने किया। मंच में आवेदन करते ही तत्काल बनाये गये राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रमकार्ड पात्र नागरिको को प्रदत्त किये गये। अतिथियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में जाकर नवजात शिशुओ का अन्न प्रासन्न कराया।

पूर्व केबिनेट मंत्री मूणत ने कहा कि समाधान शिविर में ड्यूटी लगाने के बाद भी अनुपस्थित अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि अधिकारीगण आमजनता को इधर उधर घूमाने का कार्य ना करें। बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करने का कार्य करें। पार्षदों को जनसमस्याओं के निराकरण का कार्य जागरूक रहकर करना चाहिए।

विधायक ने कहा कि अधिकारीगण सुशासन तिहार अंतर्गत लगाये गये समाधान शिविर में प्राप्त आमजनों के आवेदनो मांगो व शिकायतो का शत प्रतिशत निराकरण अगले 3 माह के भीतर करना सुनिश्चित कर ले। उन्होने कहा कि जल भराव की समस्या का भी निदान प्राथमिकता से सुशासन तिहार समाधान शिविर के माध्यम से किया जाना चाहिए। ताकि विष्णु के सुशासन का पूर्ण लाभ आमजनों को रायपुर शहर में प्राप्त हो सके।

रायपुर दक्षिण विधायक सोनी ने कहा कि अधिकारियों को वार्ड पार्षदों सहित बारिश की तैयारी पुख्ता तरीके से राजधानी शहर में करने मूलभूत कार्यो सफाई पेयजल लाईट से संबंधित कार्यो को प्राथमिकता के साथ करवाना चाहिए। यदि कही पाईप लाईन लीकेज मिलता है तो तत्काल लीकेज को सुधारा जाना चाहिए ताकि कही भी गंदा पानी ना मिलने पाये एवं स्वच्छ पेयजल सभी को शहर में उपलब्ध कराया जा सके।

दक्षिण विधायक ने कहा कि नालो व नालियों की सफाई सभी जोनो के अधिकारियों को वार्ड पार्षदों से समन्वय करके मानसून की पहली बारिश के पूर्व प्राथमिकता से करवाना चाहिए ताकि कही भी जलभराव ना होने पाये। यदि सफाई के बाद भी जल भराव कही होता है तो वहां नगर निगम को जवाबदेही तय कर संबंधित जोन अधिकारियों पर कार्यवाही करनी चाहिए। पूरे शहर में लाईट की व्यवस्था बारिश के पूर्व नगर निगम को दुरूस्त कर शत प्रतिशत लाईट जलवाना सुनिश्चित करना चाहिए। ताकि लोगो को कही भी परेशानी ना हो।


समाधान शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही करें - मूणत

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि अधिकारीगण सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर को गंभीरता से लेते हुए आम जनता को उनके आवेदनो के समाधान की जानकारी देकर संतुष्ट करने का कार्य करें एवं यदि आम जनता अधिकारियों के जवाब व जानकारी से संतुष्ट ना हो तो संबंधित नागरिको को कारण सहित कार्य नहीं किये जा सकने की स्पष्ट जानकारी लिखित रूप में दें ताकि वे अन्य योजनाओं में लाभ उठा सकें एवं अपात्र नागरिक जानकारी के अभाव में शहर में इधर उधर ना भटके। महापौर ने आमजनों से मंच से अपील की कि वे सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर अपनी मांगो एवं शिकायतो से राज्य शासन, जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराये ताकि उनका समाधान कर आमजनता विष्णु के सुशासन का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त कर सके।


समाधान शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही करें - मूणत

सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में बडी संख्या में नागरिको का आना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में आमजनों के कार्य नहीं हो पाये है। इसी कारण वे इतनी बडी संख्या में शिविर में पहुंचकर विष्णु के सुशासन का प्रत्यक्ष लाभ उठा रहे है। सभापति ने नगर निगम सहित सभी शासकीय विभागो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कडी मेहनत से आमजनों की शिकायतो, मांगो का त्वरित समाधान करने पर एवं उन्हें विष्णु के सुशासन का लाभ उपलब्ध कराने पर बधाई दी ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.