गर्मी में रखें सेहत का विशेष ध्यान, लू लगने पर डॉक्टर को दिखाएं

Updated on 19-04-2024 05:53 PM

कोरिया। गर्मी के मौसम में जिस तरह सूर्य की तेवर से लोग हलकान है। घरों व कार्यालयों में पंखा, कूलर, एसी तेजी के साथ चलने लगा है। वहीं इस ग्रीष्म काल में होने वाले बीमारियों के प्रति जिला अस्पताल, बैकुंठपुर के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी ने इन बीमारियों के लक्षण व बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी है।

बता दें ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने की वजह से हर वर्ष गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जो कि औसतन एक से दो डिग्री सेंटीग्रेट है।स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में ओ.आर.एस. कॉर्नर बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि गर्मी के प्रकोप से होने वाले प्रभाव व रोगों को ठीक किया जा सके।


कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में लू से संबंधित मौसमी बीमारियों से संबंधित दवाइयों का भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सेंगर ने गर्मी के मौसम में होने वाले बीमारियों के कारण, लक्षण व बचाव केवउपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

हीट स्ट्रोक के लक्षण
1. सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना
2. तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना
3. चक्कर और उल्टी आना
4. कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना
5. शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना
6. अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना
7. भूख कम लगना
8. बेहोश होना

लू लगने का कारण
तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी की खनिज तत्व मुख्यतः नमक की कमी होने कारण लू लगने की प्रबल सम्भवना बनी होती है।
बचने के उपाय, इन बातों का रखें ध्यान-
1. बहुत अनिवार्य हो तो तभी घर से बाहर जाना चाहिए
2. धूप में निकलने से पहले सिर व कानो को कपड़े से अच्छी तरह से बांध ले
3. पानी अधिक मात्रा में पीये
4. अधिक समय तक धूप में न रहे
5. गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती के कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा व कपड़े पसीने को सोखते रहे
6. अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पीये
7. चक्कर आने, मितली आने पर छायादार स्थान पर आराम करें तथा शीतल पेय जल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें
8. प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निः शुल्क परामर्श लिए जा सकते हैं

9. उल्टी, सिर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में सलाह जरूर लें

लू लगने पर करें प्रारंभिक उपचार
- बुखार पीडित व्यक्ति के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाएं
- अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलायें जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि
- पीडित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटा देवें
- शरीर पर ठंडे पानी का छिडकाव करते रहें
- पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी चिकित्सक या अस्पताल में इलाज के लिए ले जाएं
- अपने नजदीकी मितानिन या ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. की पैकेट प्राप्त करें


कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने  आम लोगों से कहा है कि घर से बाहर जाते समय पानी अवश्य रखें और पानी पीते रहें। किसी भी प्रकार की लू लगने या गर्मी की वजह से बीमार होने पर तत्काल अस्पताल या स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जांच, उपचार कराए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.