अवैध रेत उत्खनन-परिवहन पर करें कड़ी कार्रवाई : मंत्री जायसवाल

Updated on 21-06-2024 06:11 PM

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री एवं बलौदाबाजार जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने  विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लंबित प्रकरणों के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री जायसवाल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में रेत खदान नही है उन क्षेत्रों के लोगों को अपने निजी  उपयोग के लिए ट्रैक्टर में रेत ले जाने में प्रतिबंधित न किया जाय, लेकिन रेत खदान से व्यवसायिक रूप से अवैध तरीके से उत्खनन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करें। अवैध रेत उत्खनन में लगे चैन माउंटेन एवं परिवहन कर रहे वाहनों पर जब्ती की कार्यवाही करें।



उन्होंने आगामी बारिश में मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने तथा बाढ़ प्रभावित गांवो में दवाई एवं अन्य प्राथमिक ईलाज की सुविधाएँ व्यवस्थित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। मलेरिया एवं सिकल सेल की नियमित जांच एवं मलेरिया प्रभावित गांवो में मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण कराने कहा। बारिश में शहरों में जल भराव की स्थिति  निर्मित न हो इसके लिए नालियों की साफ -सफाई तेजी से कराने के भी निर्देश दिए।


बारनवापारा अभयारण्य उत्कृष्ट पर्यटन केंद्र क़े रूप में होगा विकसित
प्रभारी मंत्री जायसवाल ने बारनवापरा अभयारण्य को प्रदेश का उत्कृष्ट पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि अभयारण्य में अन्य सुविधाओं के साथ बोटिंग एवं सेल्फी जोन का भी आकर्षण हो। प्रवासी पक्षियों  को आकर्षित करने के लिए जलाशय में उपयुक्त जलभराव की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा की बारनवापरा अभयारण्य राजधानी एवं न्यायधानी के नजदीक होने तथा आवागमन की सुविधा होने से पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि होगी।

मछली पालन को बढ़ावा देने चलेगा जल से आजीविका अभियान
प्रभारी मंत्री ने वृहद स्तर पर किसानों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जिले में जल से आजीविका अभियान शुरू करने कहा।  उन्होंने कहा की मछली पालन एक ऐसा  व्यवसाय है जिसमें बहुत ही सीमित संसाधन और कम समय में अधिक फायदा लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता किसानों, युवाओं और महिलाओं को रोजगार -स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.