तालिबान ने भारत संग निभाई 'दोस्‍ती', भारतीयों के हत्‍यारे कश्‍मीरी आतंकी को अफगानिस्‍तान में मार गिराया

Updated on 21-02-2023 08:19 PM
काबुल: कश्‍मीर में जन्‍मे जिहादी कमांडर एजाज अहमद अहनगर की दक्षिणी अफगानिस्‍तान में मौत हो गई है। एजाज अहमद इस्‍लामिक स्‍टेट के लिए काम करता था और अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल और जलालाबाद में भारतीय नागरिकों पर आत्‍मघाती हमले करवाता था। एजाज के मौत की भारतीय खुफिया एजेंसियों और परिवार के सदस्‍यों ने पुष्टि की है। एजाज श्रीनगर का रहने वाला था और जनवरी में उसे गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया था। बताया जा रहा है कि तालिबान के ऐक्‍शन में इस आतंकी की मौत हुई है। भारत ने तालिबान से यह पूरा मामला उठाया था।

द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक एजाज की बहन फहमिदा शफी ने बताया है कि उसे अधिकारियों ने आतंकी के मारे जाने की सूचना दी है। फहमिदा ने कहा, 'पुलिस ने उनके छोटे भाई को कुछ दिन पहले ही बुलाया था और यह सूचना दी थी। मैं नहीं जानती हूं कि यह सही है या नहीं लेकिन मैं तब से रो रही हूं।' जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने इस मौत पर कोई बयान नहीं दिया है। खुफिया सूत्रों ने बताया कि एजाज को संभवत: तालिबान ने आईएसआईएस के खिलाफ चलाए गए अभियान में मार गिराया है।

कुनार में आईएस के खिलाफ जोरदार कार्रवाई


तालिबान ने पिछले दिनों दक्षिण अफगानिस्‍तान में स्थित कुनार इलाके में आईएस के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की थी। माना जाता है कि पिछले साल तालिबान के साथ हुई बैठक में भारतीय अधिकारियों ने तालिबान से कश्‍मीर आतंकी एजाज की अफगानिस्‍तान में सक्रियता का मुद्दा उठाया था। बता दें कि इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकियों ने हाल के महीनों में तालिबान के कई सदस्‍यों की हत्‍या कर दी थी। इससे तालिबान और आईएस के बीच जंग शुरू हो गई है।

अफगान अधिकारियों ने बताया कि एजाज ने ही मार्च 2020 में काबुल के सिख गुरुद्वारे कर्त ए-परवान पर आत्‍मघाती हमला करवाया था। इस हमले को मुहम्‍मद मुहसिन ने अंजाम दिया था। इस हमले में कई सिख हताहत हुए थे। एजाज पर अफगानिस्‍तान के जलालाबाद में भी भारतीय पर हमला कराने का आरोप है। एजाज के परिवार में पहली पत्‍नी रुखसाना अहनगेर और दो बेटियां हैं। परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनकी अंतिम बार एजाज से पिछले साल बातचीत हुई थी। उन्‍हें यह नहीं पता है कि एजाज की पत्‍नी और बच्‍चे कहां पर हैं।

पाकिस्‍तान में मिली आतंकी ट्रेनिंग


एजाज अफगानिस्‍तान में अपनी पत्‍नी के साथ कैद था लेकिन तालिबान राज आने के बाद वह फरार हो गया। पाकिस्‍तानी सूत्रों ने बताया कि एजाज जिस घर पर कब्‍जा करके अफगानिस्‍तान में रहता था, वह अभी बंद है। एजाज का जन्‍म 1973 में हुआ था। वह बचपन में ही पीओके चला गया था और हरकत-उल- मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया था। पाकिस्‍तान में उसे आतंकी ट्रेनिंग मिली। हरकत उल मुजाहिद्दीन का ओसामा बिन लादेन के साथ बहुत करीबी संबंध था। उसने तीन शादियां की थी। वह कंधार में भी लंबे समय तक मौजूद था। वहां उसे अफगान एजेंसियों ने 10 भारतीय महिलाओं के साथ पकड़ा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
 22 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क पहुंचते ही अराघची को विरोध का सामना करना पड़ा है। अराघची सोमवार दोपहर को…
 22 September 2026
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान शक्ति प्रदर्शन करने के लिए दुनिया के मिशन पर निकला है और ये करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय कर बहुत जल्द भारत…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: इटली के इतिहासकार Antonio Gramsci ने कहा था, ‘पुरानी दुनिया मर रही है और नई दुनिया जन्म लेने के लिए संघर्षरत है।’ मौजूदा समय कुछ ऐसा ही दिख रहा…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: वाइट हाउस ने सोमवार को 'ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन' लॉन्च किया है। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें ट्रंप प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान…
 22 September 2026
रियाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो छवि पेश कर रहे हैं और देश के अंदर की जो गंभीर सच्चाई है उनमें जमीन-आसमान का…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी तेल खरीदने पर भारत जैसे देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी पर अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने सवाल उठाए हैं। अमेरिकी विदेश…
 21 September 2026
बीजिंग/इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत ने इस महीने चीन-पाकिस्तान की तरफ से 'पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग' पैक्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने इसे एक 'महत्वपूर्ण उपलब्धि' बताया है और उसका…
 21 September 2026
काठमांडू: भारत की आयात पर सख्ती के चलते नेपाल को नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली के सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्क) लगाने से पिछले वित्त वर्ष में नेपाल के स्टील निर्यात…
Advt.