तालिबान बोला-अफगानिस्तान में महिलाओं से भेदभाव नहीं होता:उन्हें सारे अधिकार मिले

Updated on 28-09-2024 01:00 PM

तालिबान ने चर्चित हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप के अफगान महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होता है। ऐसे आरोप लगाना बेतुका है।

तालिबान प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा कि अफगानिस्तान में महिलाओं को मानवाधिकार की रक्षा की जाती है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। कुछ महिलाएं तालिबान के खिलाफ दुष्प्रचार करती हैं।

तालिबान के एक और प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने बीबीसी से कहा कि महिलाओं को उन अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सका, जो इस्लाम ने उन्हें दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध इस्लामी शरीयत कानून के मुताबिक हैं।

इससे पहले मेरिल स्ट्रीप ने ने यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली में सोमवार को भाषण दिया था। उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान में महिलाओं से ज्यादा बिल्ली और गिलहरियों के पास आजादी है।

स्ट्रीप ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद से महिलाओं पर कई प्रतिबंध लाद दिए गए हैं। अफगानिस्तान में जानवर भी आजाद घूम सकते हैं, अफगान महिलाओं को छिपने के लिए मजबूर किया जाता है। यह बेहद अजीब है और प्रकृति के नियमों के भी खिलाफ है।

मेरिल स्ट्रीप ने कहा-

QuoteImage

मैंने 1971 में ग्रैजुएशन किया था। उस साल स्विट्जरलैंड में महिलाओं को वोटिंग राइट्स मिले। अफगानिस्तान में महिलाओं को पहले ही ये अधिकार मिल चुका था। वे 1919 से अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल कर रही हैं। अमेरिका में भी महिलाओं को वोटिंग राइट्स इसके बाद ही मिला।

QuoteImage

मेरिल स्ट्रीप ने कहा कि जिस तरह से अफगानिस्तान में सामाजिक पतन हुआ है वह दुनियाभर के लिए एक सबक है। वहां 70 के दशक में महिलाएं जज होती थीं, वकालत करती थीं। लगभग हर फील्ड में नौकरी कर रही थीं। अब उनके सारे अधिकार छीन लिए गए हैं।

अभिनेत्री ने आगे कहा कि एक बिल्ली अपने दरवाजे पर बैठ सकती है। अपने चेहरे पर सूरज की रोशनी महसूस कर सकती है। वह पार्क में गिलहरी का पीछा कर सकती है। एक पक्षी काबुल में गा सकती है, लेकिन एक लड़की ऐसा नहीं कर सकती है।

वे सड़कें, पार्क और सार्वजनिक जगह, जो कभी उनके लिए खुले थे, अब उनसे छीन लिए गए हैं। अब वहां ऐसा दम घोंटने वाला सिस्टम बन चुका है जो उन्हें जीवन की बुनियादी खुशियां भी हासिल नहीं करने देता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.