देश में लॉकडाउन की बातें अफवाह... हरदीप सिंह पुरी बोले- पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी नहीं

Updated on 27-03-2026 12:18 PM
नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी उछाल और उससे उत्पन्न ऊर्जा संकट के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत सरकार का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लगातार दो पोस्ट कीं। इसमें उन्होंने बताया कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लॉकडाउन की खबरों को भी अफवाह बताया।हरदीप सिंह पुरी ने अपनी पोस्ट में बताया, 'वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है। हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और जरूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।' उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीजों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

लॉकडाउन पर क्या बोले?

केंद्रीय मंत्री ने लॉकडाउन पर भी बात कही। उन्होंने लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने लिखा, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें। इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है।'

भारत में नहीं बढ़ी तेल की कीमत

  • एक अन्य पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इससे कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए।
  • उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश पेट्रोल-डीजल के दाम 30% से 50% तक बढ़े। अफ्रीकी देशों में कीमतों में 50% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं उत्तरी अमेरिका और यूरोप तक में कीमतें 20% से 30% तक महंगी हुई हैं।
  • केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद भी भारत में कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ।

    टैक्स में की कटौती

    सरकार ने तेल कंपनियों के भारी घाटे को कम करने के लिए अपने टैक्स रेवेन्यू में बड़ी कटौती की है। शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटा दी है। इस पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटकर 3 रुपये प्रति लीटर रह गई है। वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी जीरो हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.