TATA से नहीं बन पाई बात और बिसलेरी की किस्मत फिर संवर गई, अब जयंती चौहान ही संभालेंगी कारोबार

Updated on 20-03-2023 07:31 PM
नई दिल्ली: बोतलबंद पानी की कंपनी बिसलेरी (Bisleri) पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। बीते साल नवंबर में कंपनी के बिकने की तैयारी हो रही थी। कंपनी के मालिक रमेश चौहान (Ramesh Chauhan) अपनी कंपनी बिसलेरी को बेचना चाहते थे। वजह बताई कि उनके पास कंपनी को संभालने वाला कोई उत्तराधिकारी नहीं है। उनकी एकलौती बेटी जयंती चौहान (Jayanti Chauhan) पानी के इस कारोबार में खास रुचि नहीं लेती हैं, इसलिए वो अपने कारोबार को बेचना चाहते थे। 82 साल के रमेश चौहान ने इसके लिए टाटा (Tata) के साथ बातचीत भी शुरू की, लेकिन अब उसपर ब्रेक लग गया हैं। डील की वैल्यूएशन को लेकर टाटा और बिसलेरी के बीतचीत नहीं बन पाई। टाटा के साथ डील कैंसिल होने के बाद अब फिर से बिसलेरी चर्चा में है। इस डील के कैंसिल होने के बाद एक बड़ी बात सामने आई है। ये खबर बिसलेरी के लिए जीवनदान के बराबर है। जो कंपनी अब तक बिकने का मूड बना रही थी, अब उसे उसका असली उत्तराधिकारी मिल गया है।

​जयंती संभालेंगी बिसलेरी की कमान​

बोतलबंद पानी सप्लाई करने वाली कंपनी बिसलेरी की नई बॉस बिसलेरी की चेयरमैन रमेश चौहान की बेटी जयंती चौहान (Jayanti Chauhan) होंगी। रमेश चौहान ने ईटी के साथ बातचीत के दौरान ये बात कही है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी जयंती चौहान बिसलेरी की प्रोफेशन टीम के साथ मिलकर इस कंपनी का संचालन करेंगी। उन्होंने कहा कि जयंती अब कंपनी का संचालन करेंगी, इसलिए अब हम अपने बिजनेस को बेचना नहीं चाहते हैं। आपको बता दें कि जयंती चौहान कंपनी की वाइस चेयरपर्सन हैं।

TATA की वजह से बन गई बिगड़ी बात​

दरअसल बिसलेरी और टाटा के बीच कारोबार के अधिग्रहण को लेकर बात चल रही थी। लेकिन टाटा कंज्यूमर प्रोडक्टस लिमिटेड (TCPL) ने इसे खरीदने से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। टाटा और बिसलेरी के बीच डील को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। टाटा से बात बिगड़ने के बाद बिसलेरी को उसका खोया उत्तराधिकारी मिल गया। यानी जो जयंती अब तक अपने पिता के कारोबार को लीड करने से पीछे हट रही थीं, अब टाटा के साथ डील कैंसिल होने पर उस कंपनी को संभालने के लिए आगे आ गई है।


​जल्द संभालेंगी कंपनी की जिम्मेदारी​

इकनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जयंती चौहान जल्द ही प्रोफेशनल मैनेजमेंट टीम के साथ काम में जुट जाएंगी। जल्द ही वो कंपनी की कमान संभालने लगेगी। 42 साल की जयंती पिछले कुछ वक्त से सक्रिय रूप से बिसलेरी के विस्तार के लिए काम कर रही है। बिसलेरी ने आईपीएल (IPL) टीमों के साथ डील की है, जिसमें जयंती का अहम रोल है। जल्द ही वो मुख्य कार्यकारी एंजेलो जॉर्ज की अध्यक्षता वाली प्रोफेशनल मैनेंजमेंट टीम के साथ काम करेंगी।

​क्यों नहीं बनी टाटा के साथ बात

टाटा ग्रुप और बिसलेरी के बीच पिछले दो सालों से बातचीत चल रही थी. बातचीत अंतिम दौर में था, लेकिन पिछले हफ्ते जब दोनों कंपनियों की बैठक हुई तो इसपर उनकी आपसी सहमति नहीं बन पाई। अब रिपोर्ट में कहा गया कि रमेश चौहान अपनी कंपनी बिसलेरी को बेचना नहीं चाहते हैं। अब उनकी बेटी जयंती बिसलेरी को संभलाने के लिए तैयार हो गई हैं। जयंती चौहान बिसलेरी के पोर्टफोलियो वाले ब्रांड वेदिका (vedika) के साथ लंबे वक्त से काम कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.