तमन्ना भाटिया को महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया तलब, IPL 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग से जुड़ा है मामला

Updated on 25-04-2024 01:44 PM
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इस वक्त आईपीएल 2023 के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। उन्हें आईपीएल 2023 से जुड़े एक मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने तलब किया है। एक्ट्रेस को 29 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया है। इसी मामले में एक्टर संजय दत्त को भी तलब किया गया, हालांकि वह बयान दर्ज करवाने नहीं पहुंचे और नई डेट की मांग की। संजय दत्त को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने 23 अप्रैल को उपस्थित होना था।
एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर सेल ने फेयरप्ले ऐप पर मैच की अवैध स्ट्रीमिंग के संबंध में पूछताछ के लिए Tamannaah Bhatia को बुलाया, जिससे वायाकॉम को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। तमन्ना ने कथित तौर पर इस ऐप का प्रमोशन किया था। एक्ट्रेस को गवाह के तौर पर तलब किया गया है और पूछताछ की जाएगी।

29 अप्रैल को पेश होने का समन, संजय दत्त से भी होगी पूछताछ

स्टेटमेंट के मुताबिक, तमन्ना भाटिया को 29 अप्रैल को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, एक्टर Sanjay Dutt को भी इसी सिलसिले में 23 अप्रैल को तलब किया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसके बजाय, उन्होंने अपना बयान दर्ज करने के लिए एक नई तारीख और समय मांगा था।

क्या है IPL 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग का मामला?

अवैध स्ट्रीमिंग की जांच का यह मामला सितंबर 2023 का है, तब वायाकॉम ने 'फेयरप्ले' ऐप पर उनके बौद्धिक संपदा अधिकारों यानी Intellectual Property Rights (IPR) के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी। नेटवर्क को मैचों की स्ट्रीम करने के विशेष अधिकार प्राप्त होने के बावजूद, 'फेयरप्ले' ऐप कथित तौर पर इसे अवैध रूप से प्रसारित कर रहा था, जिसके कारण नेटवर्क को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। एफआईआर के बाद, बादशाह, जैकलीन फर्नांडीज और तमन्ना भाटिया सहित एंटरटेनमेंट जगत की कई प्रमुख हस्तियों से पूछताछ की गई थी। अवैध स्ट्रीमिंग की जांच मामले में दिसंबर 2023 में तब महत्वपूर्ण मोड़ आया, जब 'फेयरप्ले' ऐप के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.