तमिलनाडु CM बोले- तूफान फेंगल से 12 मौतें हुईं:PM को लिखा- 2 करोड़ लोग प्रभावित

Updated on 03-12-2024 01:53 PM

बंगाल की खाड़ी से उठे फेंगल तूफान के असर के चलते तमिलनाडु में 12 मौतें हुईं। यह बात मुख्यमंत्री स्टालिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी को लिखे लेटर में बताई। उन्होंने लिखा- हमारी पूरी कोशिश के बावजूद सब कुछ तहस-नहस हो गया।

CM ने कहा-

QuoteImage

69 लाख परिवारों के 1.5 करोड़ लोग तूफान से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई और कल्लाकुरिची में एक ही दिन में पूरे सीजन (50 सेमी से ज्यादा) के बराबर बारिश हुई, जिससे बाढ़ आ गई।

QuoteImage
QuoteImage

2,416 झोपड़ियां, 721 घर, 963 मवेशियों की मौत, 2 लाख हेक्टेयर जमीन बर्बाद, 9,000km की सड़कें, 1,936 स्कूल तबाह हो चुके हैं। टेंपरेरी तौर पर सब कुछ ठीक करने के लिए 2,475 करोड़ की आवश्यकता होगी। NDRF फंड के जरिए तत्काल 2 हजार करोड़ रुपए की मदद करें।

QuoteImage

दरअसल, फेंगल तूफान 30 नवंबर शाम 7:30 बजे पुडुचेरी के कराईकल और तमिलनाडु के महाबलीपुरम के बीच समुद्र तट से टकराया था। कमजोर होने के बाद तूफान 2 दिसंबर को केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पहुंचा। इन राज्यों में भी लगातार तेज बारिश हो रही है।

स्टालिन की PM को चिट्ठी, 3 पॉइंट

तूफान के लैंडफॉल के समय 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम में भारी वर्षा हुई। कल्लाकुरिची, कुड्डालोर और तिरुवन्नामलाई में सड़कों और बिजली लाइनों का नुकसान हुआ। जलप्रलय से लोगों की आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।

हमने प्रभावित जिलों में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया। NDRF की 9 टीमें और SDRF की भी 9 टीमें तैनात की गई हैं। 38,000 सरकारी अधिकारियों और 1 लाख ट्रेन्ड फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स भी बचाव और राहत कार्यों में लगे हुए हैं। रिलीफ कैंप और कॉमन किचिन चालू किए हैं।

बाढ़ वाले इलाकों से पानी निकालने के लिए 12 हजार मोटर पंप भेजे गए हैं। NDRF फंड के अलावा नुकसान का आकलन करने के लिए सेंट्रल की एक टीम को भी भेजा जा सकता है, जिसके बाद पूरे राज्य को पहले जैसा करने के लिए और फंड की मांग की जा सकती है।

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में लैंडस्लाइड, 5 मौतें, 2 लापता 

तमिलनाडु में तिरुवन्नामलाई में पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। NDRF के मुताबिक, लगभग 40 टन वजनी चट्टान पहाड़ से लुढ़ककर वीयूसी नगर की सड़क पर बने घरों पर गिरी जिससे 2 घर जमींदोज हो गए। मलबे में दबने से 5 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग अब भी लापता हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार, मीना, गौतम, इनिया, राम्या, विनोदिनी और महा की मलबे में दबने की आशंका थी। इनमें से किन 5 के शव मिले हैं, यह बताया नहीं गया है। NDRF हाईड्रोलिक लिफ्ट से चट्टान हटाने की कोशिश कर रही है। 

पुडुचेरी में टूटा बारिश का 20 साल पुराना रिकॉर्ड 

तूफान फेंगल 1 दिसंबर को तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया था, लेकिन इसके असर से हुई मूसलाधार बारिश से पुड्‌डुचेरी में 24 घंटे में 49 सेमी बारिश हुई। यह 20 साल की सबसे अधिक बारिश है। शहरी इलाकों में पानी भरने से सेना को भी बुलाया गया। सेना ने 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। एक हजार लोगों को राहत शिविरों में भी पहुंचाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.