तमिलनाडु CM का राज्यपाल आरएन रवि पर आरोप : एमके स्टालिन ने कहा गर्वनर राजनीतिक एजेंडे के लिए विधानसभा का इस्तेमाल कर रहे

Updated on 16-02-2024 12:51 PM

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार (15 फरवरी) को कहा कि राज्यपाल आरएन रवि विधानसभा का इस्तेमाल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए कर रहे हैं। सीएम स्टालिन की यह प्रतिक्रिया 12 फरवरी की घटना पर आई है जब तमिलनाडु विधानसभा के नए सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने अपना पूरा अभिभाषण पढ़ने से मना कर दिया था।

स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार प्रगति और नीतियों वाला भाषण पढ़ना राज्यपाल का कर्तव्य था। उनके व्यवहार से सभी को ऐसा लगा कि उन्होंने विधानसभा का इस्तेमाल अपनी राजनीति के लिए किया है।

इससे हमारा नहीं बल्कि सदियों पुरानी विधानसभा का अपमान हुआ और लोगों की अनदेखी की गई। राज्यपाल ने संवैधानिक शपथ के खिलाफ काम किया। स्टालिन ने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने पिछले 75 सालों में ऐसी कई परेशानियों को पार किया है।

CM स्टालिन ने कहा- हम फासीवाद का विरोध में
उन्होंने कहा- मैं मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन घोषणा करता हूं कि हम फासीवाद का विरोध करते हुए इस तरह के मामूली एक्शन से नहीं डरेंगे। जो लोग प्रशंसा करते हैं वे प्रशंसा करते रहें और जो लोग श्राप देते हैं वे श्राप देना जारी रखें, लेकिन मैं मार्च करना बंद नहीं करूंगा। कई ताकतें (पार्टी) DMK शासन के द्रविड़ मॉडल से नाराज हैं।

स्टालिन ने कहा है कि हमारी जाति के दुश्मन हमारे विकास से परेशान हैं। यह हमारी सरकार की सबसे बड़ी जीत है। उत्पीड़कों से अतिरिक्त शक्ति छीनना और उसे उत्पीड़ितों में फिर से बांट देना उनके गुस्से का कारण है। वे इसे अलग-अलग तरीकों से व्यक्त कर रहे हैं। यहां तक ​​कि राज्यपाल भी इसमें शामिल हैं जो कोई अपवाद नहीं है।

12 फरवरी को क्या हुआ था?
12 फरवरी को तमिलनाडु विधानसभा के नए सत्र के पहले दिन था। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन रवि को DMK सरकार की ओर से तैयार अभिभाषण पढ़ना था, लेकिन उन्होंने पूरा अभिभाषण पढ़ने से मना कर दिया था। राज्यपाल ने दावा किया था कि अभिभाषण में ‘भ्रामक तथ्य’ दिए गए थे, जिनसे वो सहमत नहीं हैं।

महज एक मिनट की स्पीच में गवर्नर रवि ने कहा था कि राष्ट्रगान को सम्मान देने की मेरी रिक्वेस्ट को बार-बार नजरअंदाज कर दी गई। साथ ही इस संबोधन में कई अंश हैं, जो फैक्चुअली सही नहीं है। इसलिए नैतिक तौर पर मैं इनसे असहमत हूं।

गवर्नर ने कहा- अगर मैं फिर भी इसे अपनी आवाज देता हूं, तो यह संविधान का मजाक होगा। इसलिए मैं अपना संबोधन खत्म कर रहे हैं। लोगों की भलाई के लिए इस सदन में सार्थक चर्चा की कामना करता हूं। राज्यपाल के सदन छोड़ जाने के बाद स्पीकर अप्पावु ने विधानसभा के पहले सत्र का भाषण पढ़ा था। 

पिछले साल भी सरकार के भेजे ड्राफ्ट से गवर्नर असहमत थे
पिछले साल 9 जनवरी 2023 को भी गवर्नर के भाषण के दौरान ऐसे ही कुछ देखने को मिला था। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके ने जो आधिकारिक भाषण तैयार किया था उसके कुछ हिस्सों को छोड़ दिया था। उन्होंने उन हिस्सों का जिक्र नहीं किया था जिनमें पेरियार, बीआर अंबेडकर, के कामराज, सीएन अन्नादुराई और के करुणानिधि जैसे नेताओं के नाम थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री स्टालिन ने केवल आधिकारिक भाषण रिकॉर्ड करने के लिए एक प्रस्ताव पेश करके जवाब दिया था। वहीं, राज्यपाल सदन से बाहर निकल गए थे।

हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 25 जनवरी को विधानसभा में अपना पारंपरिक भाषण कुछ ही मिनटों में खत्म कर दिया था। उन्होंने सरकार के बनाए गए भाषण का केवल आखिरी पैराग्राफ ही पढ़ा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.