तमीम इकबाल की टीम बनी BPL चैंपियन:फोर्च्यून बारिशल ने कोमिला विक्टोरियंस को 6 विकेट से हराया

Updated on 02-03-2024 12:47 PM

फोर्च्यून बारिशल ने 13 साल में पहली बार बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) का खिताब जीत लिया है। मीरपुर में खेले गए फाइनल में टीम ने कोमिला विक्टोरियंस को 6 विकेट से हराया।

काइल मेयर्स प्लेयर ऑफ द फाइनल रहे, उन्होंने 46 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया। बारिशल टीम के ही तमिम इकबाल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 492 रन बनाए।

विक्टोरियंस की शुरुआत खराब
शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बारिशल टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए विक्टोरियंस की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में सुनील नरेन का विकेट गंवा दिया। मेयर्स ने उन्हें कैच आउट कराया।

यहां से कप्तान लिट्टन दास 16, तौहिद हृदॉय 15 और जॉनसन चार्ल्स भी 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मोईन अली भी महज 3 रन बनाकर रनआउट हुए। टीम ने 79 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए।

विकेटकीपर इस्लाम ने संभाला
आधी टीम पवेलियन लौटने के बाद विकेटकीपर माहिदुल इस्लाम अंकोन और जैकर अली ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। अंकोन 38 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 46 रन की पार्टनरशिप टूटी।

आखिर में आंद्रे रसेल ने 14 बॉल पर 27 रन बनाए और टीम का स्कोर 154 तक पहुंचाया। जैकर 23 बॉल में 20 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। बारिशल टीम से जेम्स फुलर ने 2 विकेट लिए। जबकि काइल मेयर्स, मोहम्मद सैफुद्दीन और ओबेड मैकॉय को एक-एक सफलता मिली।

तमीम-मिराज ने दिलाई तेज शुरुआत
155 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बारिशल टीम को ओपनर्स ने तेज शुरुआत दिलाई। तमीम इकबाल और मेहदी हसन मिराज ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। तमीम 39 और मिराज 29 रन बनाकर आउट हो गए।

मेयर्स ने 150 के करीब पहुंचाया
2 विकेट गिरने के बाद काइल मेयर्स ने तेजी से रन बनाए, उन्हें मुशफिकुर रहीम का साथ मिला। दोनों ने टीम का स्कोर 150 के करीब पहुंचाया। मेयर्स 46 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 59 रन की पार्टनरशिप टूटी। मुशफिकुर भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

आखिर में महमूदुल्लाह ने 7 और डेविड मिलर ने 8 रन बनाकर टीम को 19 ओवर में ही जीत दिला दी। विक्टोरियंस टीम से मुस्तफिजुर रहमान और मोईन अली ने 2-2 विकेट लिए।

शोरिफुल इस्लाम टॉप विकेट टेकर
बारिशल के कप्तान तमीम इकबाल ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 492 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। ढाका के शोरिफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 22 विकेट लिए। ढाका के ही नईम शेख ने बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड जीता, उन्होंने 8 कैच और रन आउट किए।

कोमिला विक्टोरियंस के नाम सबसे ज्यादा खिताब
रनर-अप रही कोमिला विक्टोरियंस टीम ने सबसे ज्यादा 4 BPL टाइटल जीते हैं। ढाका के नाम भी 3 खिताब हैं। जबकि रंगपुर राइडर्स, राजशाही रॉयल्स और फोर्च्यून बारिशल की टीमें 1-1 बार चैंपियन बनी हैं।

2012 में शुरू हुए टूर्नामेंट का इस बार 10वां सीजन खेला गया। 2014 में पॉलिटिकल प्रोबल्म और 2021 में कोविड के कारण टूर्नामेंट नहीं खेला गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.