तनाज ईरानी के परिवार ने बख्तियार से रिश्ता रखने के बाद कर दिया था घर से बेघर, एक्टर का था रो-रोकर बुरा हाल

Updated on 16-10-2024 12:57 PM
तनाज ईरानी ने लेटेस्ट पॉडकास्ट में बख्तियार ईरानी के साथ अपने अफेयर और लव स्टोरी के बारे में खुलकर बताया है। उन्होंने आरजे अनमोल और अमृता राव के साथ बातचीत में बताय कि वह दोनों शादी से पहले सालभर साथ में रहे थे। लेकिन इस फैसले से एक्ट्रेस का परिवार नाखुश था और उन्होंने उनको घर से निकाल दिया था।

तनाज ईरानी ने बताया कि उनका परिवार बख्तियार के साथ रिश्ते के खिलाफ था। इस कारण उन्होंने उनको बाहर निकाल दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, 'उस दिन मेरा जन्मदिन था। बख्तियार को घर से निकाल दिया गया था और हर कोई मुझे विश कर रहा था। बधाई दे रहा था। लेकिन हम थे कि इडली खा रहे थे।'

तनाज ईरानी को परिवार ने दी थी मोहलत


तनाज ने बताया कि उनकी फैमिली ने उन्हें एक अल्टीमेटम दिया था। कहा था कि अगर वह बख्तियार के साथ रिश्ता बनाए रखने के बारे में सोच रही हैं तो घर छोड़ दें तनाज ने बताया कि उन्होंने बख्तियार को जाने के लिए कहा, जिससे वह अपने परिवार से बात कर सकें। वह उनसे बात करना चाहती थीं। इस दौरान बख्तियार रो रहे थे। उनका रोना बंद नहीं हो रहा था।

तनाज ईरानी ने बख्तियार को जाने के लिए कहा


तनाज के मुताबिक, 'मैंने बख्तियार को कहा कि प्लीज घर छोड़ो, प्लीज घर से बाहर जाओ। मैं अपने परिवार से बात करना चाहती हूं। और वो बस रो रहा था बेचारा। मैं कशमकश में थी। लेकिन बाद में बख्तियार ने उनसे कहा कि अगर वह नीचे नहीं आईं तो आधेर घंटे में दोबारा ऊपर आ जाएगा।'

तनाज ईरानी को परिवार ने घर से निकाला


तनाज ने बख्तियार का हाथ थामा और परिवार छोड़ दिया। इसके बाज से ही दोनों साथ में रहने लगे। बख्तियार ने बताया कि जब वह ऊपर गए थे तो तनाज ने बताया था कि उनको भी घर से निकाल दिया गया है। इसके बाद उनके पास रहने की कोई जगह नहीं थी। इसलिए वह अपनी एक दोस्त के साथ रुकी। वहीं, एक्टर ने भी रखने के लिए इंतजाम किया था।

तनाज ईरानी और बख्तियार ईरानी की शादी


तनाज के मुताबिक, दोनों परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ थे। उनको मनाना आसान काम नहीं था। लेकिन दोनों परिवार को अपनी शादी में वह बुलाना चाहते थे। इसलिए उनके राजी होने का इंतजार किया। और उसके बाद ही 2007 में शादी की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.