अमरपाटन क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में जुलाई तक हर घर पहुँचेगा नल से जल

Updated on 20-06-2023 05:53 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि बाण सागर सामूहिक ग्रामीण जल-प्रदाय योजना से सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में इस वर्ष जुलाई तक हर घर नल से जल पहुँचेगा। साथ ही इस वर्ष नवम्बर-दिसम्बर तक रामनगर क्षेत्र के खेतों में सिंचाई के लिये भरपूर जल उपलब्ध होगा। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को 7 करोड़ 28 लाख रूपये लागत से बनने वाली 7 पक्की सड़क के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह 7 पक्की सड़कें क्षेत्र की 13 पंचायतों की जीवन-रेखा होंगी। सड़कों के बनने से इन क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को सड़क का कार्य नियत समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री श्री पटेल ने सोमवार को नगर परिषद रामनगर में 2 करोड़ 16 लाख रूपये लागत के 19 विकास कार्य का भूमि-पूजन किया। इस राशि से वार्डों में नाली निर्माण सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के काम पूरे किये जायेंगे। राज्य मंत्री श्री पटेल ने अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजूरी सुखनंदन एवं ग्राम भदवा में 2 सड़कों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि अमरपाटन क्षेत्र में मैहर ढाबा से झिन्ना नाला तक करीब साढ़े 5 किलोमीटर सड़क के मजबूतीकरण के लिये 21 करोड़ रूपये की राशि लोक निर्माण विभाग ने मंजूर की है। जल्द ही इस कार्य को शुरू किया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.