ताप्ती रिचार्ज प्रोजेक्ट फिर होगा शुरू, MP के 2, महाराष्ट्र के 5 जिलों में सुधरेगा वाटर लेवल

Updated on 16-12-2022 10:08 PM


मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सरकार जल्द ही ताप्ती मेगा अंतर्राज्यीय रिचार्ज परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर बैठकें करेंगे। इस योजना का काम पिछले तीन सालों से पेंडिंग है जिसको लेकर मध्यप्रदेश के बीजेपी नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है।

परियोजना से एमपी के दो और महाराष्ट्र के पांच जिलों के वाटर लेवल में सुधार आने की उम्मीद है। अब इसको लेकर जल्द ही महाराष्ट्र सरकार की ओर से एक प्रस्ताव अंतर्राज्यीय नियंत्रण बोर्ड, केंद्रीय जल आयोग व मध्यप्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। इस परियोजना में इच्छापुर से अचलपुर तक करीब 26 किमी लंबी टनल गुजरेगी।

इस बीच वन विभाग का 40 किमी क्षेत्र में फैला मुक्ताई भवानी जाग्रत प्रकल्प है। यह पूरा क्षेत्र पूर्णा नदी का कछार है। इस परियोजना से मध्यप्रदेश का 1.23 लाख हेक्टेयर एवं महाराष्ट्र का 2.34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पुनर्भरण से लाभान्वित होने वाला है तथा 48 हजार हेक्टेयर में सिंचाई की जा सकेगी।

इस परियोजना का लाभ पाने वाले जिलों में मध्यप्रदेश के बुरहानपुर एवं खंडवा तथा महाराष्ट्र के जलगांव, बुलढाणा, अकोला और अमरावती जिले के क्षेत्र सम्मिलित हैं। बताया गया कि इस अंतर्राज्यीय परियोजना के माध्यम से 90 हजार करोड़ लीटर (31 टीएमसी) पानी का हर वर्ष पुनर्भरण होना है। दोनों ही राज्य की सरकारों द्वारा इसको लेकर पूर्व में किए गए प्रयास के बाद वेप्कोस नई दिल्ली कार्यालय ने डीपीआर फाइनल कर दिया है।

19 हजार करोड़ की है परियोजना

इस परियोजना अंतर्गत पुनर्भरण से जलस्तर बढ़ने, भूजल गुणवत्ता सुधार, महाराष्ट्र के विदर्भ के खारपण पट्टी में पानी की क्षारीयता में कमी के साथ भूजल उपयुक्तता बढ़ाने, तालाब से सीधी सिंचाई होने एवं पर्यावरण का संरक्षण व संवर्द्धन का काम होना है।

योजना की अनुमानित लागत 19 हजार करोड़ रुपए तथा समुचित लाभांश क्षेत्र 3.57 लाख हेक्टेयर है। कोरोना के कारण इस परियोजना का काम तीन साल रुका और इसी के चलते सात हजार करोड़ की परियोजना की लागत बढ़ गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.