तारक मेहता का उल्टा चश्मा: इन 4 नए एक्टर्स की एंट्री, बिंजोला परिवार के आने से गोकुलधाम सोसाइटी में बढ़ेगी रौनक

Updated on 19-08-2025 05:01 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जब भूतनी वाला ट्रैक जोड़ा गया तो यह तीन हफ्ते लगातार टीआरपी में नंबर वन रहा, पर इसके बाद इसकी टीआरपी गिर गई। अब मेकर्स एक और ट्विस्ट लेकर आए हैं। 'तारक मेहता' की गोकुलधाम सोसाइटी में अब एक नए परिवार की एंट्री हो गई है, जो ट्विस्ट के साथ कॉमेडी का जायका और बढ़ाएगी। इस परिवार के आने से अब शो में न सिर्फ नए किरदारों की एंट्री हुई है, बल्कि दर्शकों को नई कहानी और नया फ्लेवर देखने को मिलेगा।

'तारक मेहता' के प्रोड्यूसर असित मोदी ने हाल ही गोकुलधाम सोसाइटी के इस नए परिवार से मिलवाया। चार नए एक्टरों की एंट्री हुई है। कौन क्या रोल प्ले करेगा, इसकी जानकारी भी सामने आई है।

'तारक मेहता...' में इन 4 एक्टर्स की एंट्री, किसका क्या होगा रोल, जानिए

हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' के मुताबिक, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में धरती भट्ट, कुलदीप गौर, अक्षान सहरावत और माही भद्रा की नई एंट्री हुई है। कुलदीप गौर शो में रतन बिंजोला नाम के साड़ी बेचने वाले दुकानदार का रोल निभाएंगे, जो जयपुर का रहने वाला है। धरती भट्ट, रतन बिंजोला की पत्नी रूपा के रोल में नजर आएंगी। रूपा एक हाउसवाइफ ही नहीं बल्कि कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है। वहीं अक्षान सहरावत और माही दोनों रतन और रूपा के बच्चों का किरदार निभाएंगे।

टप्पू सेना के बाद दो नए बच्चों की एंट्री

'तारक मेहता' में अभी तक टप्पू सेना की थी, जिसने अपनी मासूमियत और शरारतों से गोकुलधाम के निवासियों का ही नहीं, बल्कि दर्शकों भी दिल जीत लिया था। अब टप्पू सेना के अलावा सोसाइटी में दो नए बच्चे आए हैं, जो दर्शकों का दिल जीतने के लिए कमर कस चुके हैं।
शो में नई कास्ट और कल्चर जोड़ने को लेकर असित मोदी ने 'मुंबई मिरर' से बातचीत में कहा, 'समय के साथ, गोकुलधाम सोसाइटी में कई नए सदस्य शामिल हुए हैं, जिनमें से हर एक ने शो में अपना चार्म जोड़ा है। और दर्शकों ने भी उनका तहे दिल से स्वागत किया है। गोकुलधाम परिवार लगातार विकसित होता रहा है, और अब हमें धरती भट्ट और कुलदीप गौर के नए राजस्थानी परिवार का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है।'

असित मोदी ने बताया कैसे की राजस्थानी परिवार की कास्टिंग

असित मोदी ने आगे कहा, 'इन भूमिकाओं के लिए कई कलाकारों ने ऑडिशन दिया था। कई महीनों तक हमने सावधानी से कास्टिंग प्रोसेस किया और फिर इन्हें साइन किया गया। इन चारों को उनके समर्पण, ईमानदारी और एक फैमिली कॉमेडी शो की गहरी समझ के कारण चुना गया। मुझे विश्वास है कि ये लोग भी कहानी में एक नायाब फ्लेवर जोड़ेंगे। दर्शकों के दिलों में यह परिवार भी जल्द ही जगह बना लेगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.