'तारक मेहता...' के असित मोदी ने पलक सिधवानी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरी बेटी जैसी है, दुख होता है
Updated on
02-12-2024 05:05 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है, लेकिन ये पिछले कई महीनों से विवादों के कारण भी खूब सुर्खियों में रहा। कई पुराने एक्टर्स ने शो को अलविदा कह दिया। कई ने तो प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर गंभीर आरोप भी लगाए। इनमें पलक सिधवानी भी शामिल हैं। अब उनके इल्जामों पर असित ने रिएक्ट किया है।
Palak Sindhwani 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार निभआती थीं। उनके खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने चौंकाने वाले दावे किए थे। उन्होंने निर्माताओं पर मानसिक उत्पीड़न और पेमेंट नहीं करने का इल्जाम लगाया था।
असित ने पलक के आरोपों पर दिया रिएक्शन
पलक सिधवानी के दावों पर अब Asit Kumar Modi ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि पलक उनकी बेटी जैसी हैं। उन्होंने तर्क दिया कि शो के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाने के बाद वो बहुत दुखी हैं। ये भी स्पष्ट किया कि उन्हें पलक से कोई शिकायत नहीं है।
असित ने कहा- पलक बेटी जैसी है
असित मोदी ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से कहा, 'जब भी कोई एक्टर मेरा शो छोड़ता है तो मैं इमोशनल हो जाता हूं, क्योंकि मैं उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानता हूं। पलक के जाने से मुझे वाकई बहुत दुख हुआ, क्योंकि मैं उसे बेटी की तरह मानता हूं और हमेशा उसका ख्याल रखता हूं। 'तारक...' का हिस्सा रहे और मेरे साथ काम करने वाले सभी एक्टर मेरे लिए खास हैं। अगर कोई मेरे खिलाफ बोलता भी है तो मैं उसके खिलाफ नहीं बोलता। मेरा लक्ष्य एक ऐसा शो बनाना है, जो पॉजिटिविटी और खुशी फैलाए, इसलिए मैं खुद को दुख या शिकायतों से दूर नहीं रख सकता।'
इन आरोपों से असित को हुआ दुख
असित मोदी ने आगे बताया कि वे पलक के आरोपों से कानूनी तौर पर निपट रहे हैं और उन्होंने उन दावों का खंडन किया कि सेट पर माहौल दुश्मनी भरा है। वो कहते हैं, 'जहां तक पलक की घटना का सवाल है, चीजों को कानूनी तौर पर निपटाया जा रहा है। हमें सेट पर अनुशासन बनाए रखना होता है। अगर आप पहले से ही किसी संगठन के साथ काम कर रहे हैं, तो क्या आपको अन्य काम करने की भी अनुमति होगी, है न? इसी तरह, हमारे पास भी कुछ नियम हैं, क्योंकि हमें हर महीने 26 एपिसोड शूट करने होते हैं। हर कोई TMKOC पर पूरे दिल और खुशी से काम करता है। जब कोई छोड़ता है और ऐसे आरोप लगाता है तो मुझे दुख होता है।'
असित कुमार मोदी ने कही ये बात
उन्होंने फिर से कहा, 'जब आप किसी शो में 5-10 साल बिताते हैं, परिवार बनते हैं और एक-दूसरे के घरवालों को जानते हैं तो उसके बाद इस तरह के बयान देना सही या उचित नहीं लगता है।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…