टाटा ने फिर खरीदे IPL के टाइटल राइट्स 2028 तक टूर्नामेंट को स्पॉन्सर करेगा

Updated on 20-01-2024 01:37 PM

टाटा कंपनी ने एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टाइटल राइट्स खरीद लिए। 5 साल के राइट्स कंपनी ने 2500 करोड़ रुपए में खरीदे, यानी एक IPL सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को टाइटल स्पॉन्सर से 500 करोड़ रुपए मिलेंगे।

इससे पहले भी टाटा के पास ही IPL के टाइटल राइट्स थे। कंपनी ने 2022 में 730 करोड़ रुपए देकर 2023 तक के लिए राइट्स खरीदे थे।

आदित्य बिड़ला ग्रुप ने भी 2500 करोड़ की बोली लगाई
BCCI से टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदने के बाद कंपनियों ने बोली लगाई। इसमें आदित्य बिड़ला ग्रुप ने 2500 करोड़ रुपए की बोली लगाई। BCCI ने फिर पिछले स्पॉन्सर टाटा से पूछा कि क्या वे भी इतनी बोली लगाने को तैयार है। टाटा ग्रुप ने भी 2500 करोड़ की बोली लगाई और स्पॉन्सरशिप उन्हें मिल गई।

एक महीने पहले टेंडर जारी किया था
BCCI ने एक महीने पहले IPL के टाइटल राइट्स बेचने के लिए टेंडर जारी किया था। राइट्स खरीदने में इंटरेस्टेड कंपनियों को BCCI से 5 लाख रुपए का टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदना था। जिसकी आखिरी तारीख 8 जनवरी थी। डॉक्यूमेंट खरीदने के बाद कंपनियों को ipltitlesponsor2023.itt@bcci.tv पर पेमेंट डिटेल्स भेजना था।

चाइनीज कंपनियां स्पॉन्सर नहीं कर ​​​​​​​सकतीं
BCCI ने अपने टेंडर डॉक्यूमेंट में ही साफ कर दिया था कि चीन की कंपनियां स्पॉन्सरशिप में बोली नहीं लगा सकतीं। भारत और चीन के बीच बॉर्डर और राजनीतिक विवाद के कारण BCCI ने चाइनीज कंपनियों से स्पॉन्सरशिप नहीं लेने का फैसला किया। इससे पहले 2021 में चीन की टेक कंपनी वीवो ही IPL की टाइटल स्पॉन्सर रही थी।

DLF सबसे पहली स्पॉन्सर कंपनी
इस समय IPL का टाइटल स्पॉन्सर टाटा है। यानी IPL को सिर्फ IPL नहीं, टाटा IPL कहा जाएगा। मतलब लीग के नाम से पहले ब्रांड का नाम। जैसे 2008 में DLF IPL कहा जाता था। इसे ही टाइटल स्पॉन्सरशिप कहते हैं, जिसके लिए कंपनियां बोली लगाकर डील हासिल करती हैं।

साल 2008 में टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए सालाना ₹50 करोड़ दिए गए थे, वहीं 2024 में ये आंकड़ा सालाना 500 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। टाटा और BCCI के बीच 5 साल की डील हुई है, जिसके लिए टाटा ने कुल ₹2500 करोड़ दिए हैं।

22 मार्च से शुरू हो सकता है IPL
इस साल IPL का 17वां सीजन खेला जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू हो सकता है, लेकिन देश में लोकसभा चुनाव की तारीखें जारी नहीं होने के कारण अब तक IPL शेड्यूल का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। पिछला टूर्नामेंट 31 मार्च से 28 मई 2023 तक चला था। तब चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब जीता था।

19 दिसंबर को हुआ था मिनी ऑक्शन

IPL के नए सीजन के लिए मिनी ऑक्शन पिछले महीने 19 दिसंबर को हुआ था। 10 टीमों ने 230.45 करोड़ रुपए में 72 प्लेयर्स खरीदे, इनमें 30 विदेशी शामिल रहे। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई पेस जोड़ी पर रिकॉर्डतोड़ बोली लगी। स्टार्क को कोलकाता ने 24.75 करोड़ में खरीदकर फ्रेंचाइजी इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया। वहीं कमिंस को हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.