पहली बार साथ आने की तैयारी में टाटा और रिलायंस, जानिए क्या है मुकेश अंबानी का धमाकेदार प्लान

Updated on 15-02-2024 01:35 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) मीडिया एंड एंटरटेनमेंट सेक्टर में बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा प्ले (Tata Play) में 29.8 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है। टाटा प्ले सब्सक्रिप्शन बेस्ड सैटेलाइट टीवी एंड वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है। बिजनस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस यह हिस्सेदारी वॉल्ट डिज्नी से खरीद सकती है। इससे रिलायंस टेलीविजन डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है। साथ ही इससे रिलायंस के ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा की रीच में भी बढ़ोतरी होगी। इस बारे में टाटा प्ले ने ईटी ऑनलाइन के सवालों का जवाब नहीं दिया। टाटा प्ले में टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की 50.2 फीसदी हिस्सेदारी है। सिंगापुर के फंड Temasek की टाटा प्ले में 20 फीसदी हिस्सेदारी है।

पिछले साल अक्टूबर में ईटी ने सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि Temasek टाटा प्ले में अपनी हिस्सेदारी टाटा ग्रुप को बेचने के लिए बात कर रही है। लेकिन इस मामले में दोनों के बीच बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई। अगर रिलायंस और टाटा प्ले के बीच डील फाइनल होती है तो यह टाटा ग्रुप और रिलायंस ग्रुप के बीच पहला वेंचर होगा। इससे रिलायंस के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा को टाटा प्ले के कस्टमर्स तक पहुंच बनाने का मौका मिलेगा। डिज्नी ने टाटा प्ले के आईपीओ में अपने शेयर बेचने की योजना बनाई थी लेकिन लिस्टिंग टलने के बाद वह कंपनी से निकलने के दूसरे रास्ते खोज रही है। सूत्रों का कहना है कि अगर डील होती है तो रिलायंस अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा का पूरा कंटेट कैटालॉग टाटा प्ले के ग्राहकों को ऑफर करना चाहता है।

किसे होगा फायदा

Elara Capital में एनालिस्ट करण तौरानी ने ईटी ऑनलाइन से कहा कि अगर यह डील होती है तो यह रिलायंस के लिए अच्छी बात है। उसकी हैथवे और डेन के जरिए मल्टीपल सिस्टम ऑपरेटर (MSO) में मौजूदगी है लेकिन डीटीएच में रिलायंस ग्रुप की मौजूदगी नहीं है। अभी बाजार में जो हालात हैं, उसमें एमएसओ की हिस्सेदारी कम हो रही है जबकि डीटीएच की बढ़ रही है। इसलिए यह डील जियोसिनेमा के लिए अच्छी रहेगी। बिजनस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक बैंकर्स अभी टाटा प्ले में डिज्नी की हिस्सेदारी की वैल्यू का एसेसमेंट कर रहे हैं। टाटा प्ले की मार्केट में अच्छी पकड़ है लेकिन उसे नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, जियोसिनेमा और ऐमजॉन प्राइम से कड़ी प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी को टाटा प्ले को 105 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। फाइनेंशियल ईयर 2022 में कंपनी को 68.60 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.