टाटा ने तोड़ा रिलायंस का रेकॉर्ड, शेयर पाने का आज आखिरी दिन, जानिए कितना चल रहा GMP

Updated on 24-11-2023 02:50 PM
नई दिल्ली: टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 22 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और आज इस पर बोली लगाने का आखिरी दिन है। दूसरे दिन गुरुवार को इसे 14.85 गुना बोलियां मिल चुकी हैं। करीब दो दशक में टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का यह पहला आईपीओ है। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, 3,042.5 करोड़ रुपये के आईपीओ में 4,50,29,207 शेयरों की पेशकश पर कुल 66,87,31,680 शेयरों की बोलियां मिल चुकी हैं। इस तरह टाटा टेक्नोलॉजीज ने दो दिन में सबसे ज्यादा बोलियां हासिल करने का रेकॉर्ड बनाया है। उसने जोमैटो, रिलायंस पावर, नायका (FSN E-Commerce Ventures) और दूसरी निजी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।

टाटा टेक्नोलॉजीज को एनआईआई खंड में सबसे ज्यादा 31.03 गुना बोलियां मिली हैं। रिटेल पोर्श में यह 11.19 गुना और क्यूआईबी खंड में 8.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। बुधवार को टाटा टेक्नोलॉजीज का इश्यू खुलने के चंद मिनटों में ही इसे पूरा भर गया था। यह इश्यू 24 नवंबर को बंद होगा। इसके लिए 475-500 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। यह इश्यू पूरी तरह से बिक्री पेशकश यानी ऑफर फॉर सेल पर आधारित है। इस दौरान 6.08 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की गई है। इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 791 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कितना चल रहा है जीएमपी

ग्रे मार्केट में टाटा टेक्नोलॉजीज का अनलिस्टेड शेयर 388 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है जो इसके इश्यू प्राइस से 77.6 परसेंट ज्यादा है। यानी ग्रे मार्केट इसके 888 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद कर रहा है। इस आईपीओ में प्रमोटर कंपनी टाटा मोटर्स 4.62 करोड़ शेयर बेच रही है। इसमें 10 परसेंट कोटा टाटा मोटर्स के पात्र शेयरहोल्डर्स के लिए रखा गया है। टाटा ग्रुप का पिछले 20 साल में यह पहला आईपीओ है। इससे पहले 2004 में टीसीएस का आईपीओ आया था।

तीन और आईपीओ भी हो रहे बंद

टाटा टेक्नोलॉजीज के अलावा तीन और आईपीओ के लिए भी आज बोली लगाने का आखिरी दिन है। इनमें फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज और गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया भी शामिल हैं। फेडबैमक फाइनेंशियल सर्विसेज के 1092 करोड़ रुपये के आईपीओ का प्राइस बैंड 133 से 140 रुपये है। इसी तरह फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज के 593 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 288 से 304 रुपये तय किया गया है। गांधार ऑयर रिफाइनरी के इश्यू के लिए प्राइस बैंड 160 से 169 रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.