टाटा की कारें होंगी महंगी, इसी महीने 17 तारीख से, पूरी डिटेल

Updated on 03-07-2023 07:23 PM
नई दिल्ली: अगर आप टाटा की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपकी जेब और ढीली हो सकती है। दरअसल टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी कारों के रेट बढ़ाने जा रही है। इस महीने यानी 17 जुलाई 2023 से टाटा की कारें महंगी हो जाएंगी। ऐसे में लोगों को टाटा की कार खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ जाएंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 17 जुलाई से उसकी कारें महंगी हो जाएंगी। कंपनी के मुताबिक, पैसेंजर व्हीकल (ICE and EVs) की नई कीमत 17 जुलाई 2023 से लागू होंगी। सभी मॉडल्स और वेरिएंट्स की कीमत में औसत 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

कंपनी ने कहा है कि टाटा मोटर्स 16 जुलाई 2023 तक की गई बुकिंग और 31 जुलाई 2023 तक की डिलीवरी पर प्राइस प्रोटेक्शन प्रदान करेगी। बता दें कि इससे पहले मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी बाइक और स्कूटर के दाम 3 जुलाई से बढ़ाने का एलान किया था। टाटा मोटर्स के मुताबिक, पिछली इनपुट लागतों के प्रभाव की भरपाई के लिए गाड़ियों की कीमत बढ़ाई गई है।

टाटा मोटर्स की गाड़ियों की सेल में भी इजाफा देखने को मिला है। बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते जून महीने में टाटा मोटर्स की गाड़ियों की जमकर बिक्री हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून में टाटा मोटर्स की कुल घरेलू बिक्री सालाना आधार पर एक फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 80,383 इकाई हो गई है। जून 2022 में कंपनी ने 79606 वाहनों की बिक्री की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.