ट्रंप की फांस से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को हुआ फायदा, अमेरिका को ही माल बेच कर कर रही कमाई

Updated on 18-09-2025 01:46 PM
कोलकाताटाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) का नाम जरूर सुना होगा। इस कंपनी की कमाई में Apple iPhone का बहुत बड़ा योगदान है। FY25 में, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की जितनी भी कमाई हुई, उसका लगभग 37% हिस्सा अमेरिका को iPhone भेजने से आया।

ट्रंप की फांस से हुआ फायदा

आपको पता ही होगा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन से आने वाले समानों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। इससे बचने के लिए Apple ने भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ाया था। इसी का फायदा भारत की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को मिला। उसने यहां Apple के आईफोन बनाने की फैक्टी लगाई। अब जबकि Apple चीन से अपना प्रोडक्शन भारत में शिफ्ट करने लगता है तो इसे फायदा पहुंचना लाजिमी है। तभी तो पिछले वित्तीय वर्ष में, भारत से अमेरिका को iPhone भेजने से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को 23,112 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई हुई।

अमेरिका के बाद आयरलैंड कमाई का दूसरा देश

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए पिछले साल अमेरिका सबसे बड़ा बाजार तो रहा ही, इसके बाद आयरलैंड कंपनी के लिए दूसरा सबसे बड़ा कमाई करने वाला देश रहा। आयरलैंड से कंपनी को 23% यानी 14,255 करोड़ रुपये की कमाई हुई। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यूरोप में Apple का बेस आयरलैंड ही है। इसके बाद ताइवान को iPhone भेजने से कंपनी को 15% की कमाई हुई। वहीं, भारत में iPhone बेचने से कंपनी को 20% की कमाई हुई। यह जानकारी कंपनी ने Registrar of Companies (RoC) को दी है।

तेजी से बढ़ रहा है एप्पल का हिस्सा

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की कमाई में Apple का हिस्सा तेजी से बढ़ा है। इससे पता चलता है कि ट्रम्प के टैक्स लगाने की धमकी देने से पहले ही Apple ने अमेरिका के लिए iPhone का प्रोडक्शन चीन से भारत में शिफ्ट कर दिया था। पिछले साल, कंपनी सिर्फ ताइवान को iPhone भेजती थी और भारत में iPhone बेचती थी। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ताइवान की फॉक्सकॉन (Hon Hai) भारत में iPhone बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियां हैं।

दो फैक्ट्रियों में बनता है आईफोन

भारत में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने दो फैक्ट्रियों से iPhone बनाना और निर्यात करना शुरू किया है। इनमें Wistron की वो फैक्ट्री भी शामिल है, जिसे टाटा ने मार्च 2024 में खरीदा था। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस, जो पहले विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग इंडिया के नाम से जानी जाती थी, अब टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की पूरी तरह से स्वामित्व वाली कंपनी है

तभी तो बढ़ी कमाई

भारत में iPhone का प्रोडक्शन तेजी से जो बढ़ा है, इसका असर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स के वित्तीय नतीजों पर भी दिख रहा है। RoC में दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने जनवरी 2024 से मार्च 2025 तक 15 महीनों के दौरान 75,367 करोड़ रुपये की कमाई की। यह साल 2023 में हुई 14,350 करोड़ रुपये की कमाई से पांच गुना ज़्यादा है। कंपनी का मुनाफा भी 2023 में 36 करोड़ रुपये से बढ़कर जनवरी 2024 से मार्च 2025 के बीच 2,339 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने अपना वित्तीय वर्ष बदलकर अप्रैल-मार्च कर दिया है, इसलिए यह 15 महीने का आंकड़ा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.