एयरबस के विमानों में लगेंगे 'मेक इन इंडिया' दरवाजे, टाटा को मिला ठेका

Updated on 30-03-2023 07:04 PM
नई दिल्ली: एयरबस (Airbus Aircraft) के विमानों में अब इंडिया में बने हुए दरवाजे लगेंगे। ऐसा पहली बार होने जा रहा है। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) हैदराबाद स्थित अपने संयंत्र में ए320 नियो विमान के कार्गो और बल्क कार्गो दरवाजों का निर्माण करेगी। एयरबस (Airbus Aircraft) ने बुधवार को A320neo विमान के कार्गो और बल्क कार्गो दरवाजों के निर्माण के लिए Tata Advanced Systems Ltd (TASL) को एक कांट्रेक्ट किया है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि एयरलाइन मार्केट में एयरबस को और आगे बढ़ाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

टीएएसएल (Tata Advanced Systems Ltd) अत्याधुनिक रोबोटिक्स और ऑटोमेशन तकनीक का इस्तेमाल करके हैदराबाद में इन दरवाजों का निर्माण करेगी। प्रत्येक शिपसेट में दो कार्गो दरवाजे और एक बल्क कार्गो दरवाजे शामिल होंगे। हैदराबाद में ओलिवियर कॉक्विल, एसवीपी एयरोस्ट्रक्चर प्रोक्योरमेंट, एयरबस और मसूद हुसैनी, वीपी और एचओ एयरोस्ट्रक्चर व एयरो-इंजन, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

बता दें कि फ्रांस की कंपनी एयरबस (Airbus) की स्थापना 1970 में हुई थी। एयरबस के यूरोपीय संघ के चार देशों: जर्मनी, फ़्रांस, यूनाइटेड किंगडम और स्पेन, के सोलह स्थानों पर करीब 57 हजार कर्मचारी काम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरबस के प्रमुख लोगों में सीईओ थॉमस एंडर्स, सीएफओ हेराल्ड विल्हेम, मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी जॉन लेही और सीओओ फैब्रिस ब्रेगियर शामिल हैं। बीते दिनों एयरबस ने लगातार चौथे साल बोइंग से आगे दुनिया के सबसे बड़े विमान निर्माता के रूप में अपना ताज बरकरार रखा था।
साल 2022 में एयरबस ने 1,078 जेट ऑर्डर के बाद नए विमान ऑर्डर और डिलीवरी के मामले में टॉप पर रही है। एयरबस ने पिछले साल 661 विमान सौंपे, जो 2021 की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है। जबकि बोइंग ने 480 विमान दिए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.