नोएडा एयरपोर्ट में 550 करोड़ रुपये का निवेश करेगा टाटा ग्रुप, जानिए क्या है प्लान

Updated on 07-11-2024 03:58 PM
नई दिल्ली: टाटा पावर दिल्ली के करीब जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 550 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को विंड और सोलर पावर सप्लाई करेगी। साथ ही कंपनी एयरपोर्ट में क्रिटिकल ड्राई युटिलिटीज और स्मार्ट एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर भी विकसित करेगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल होगा। यह सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को हैंडल कर सकता है। पहला चरण अगले साल अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है। इसका विकास चार चरणों में किया जाएगा। सभी चरणों के पूरा होने पर एयरपोर्ट सालाना सात करोड़ पैसेंजर्स को हैंडल कर सकता है।

टाटा पावर और नोएडा एयरपोर्ट के बीच आज विंड और सोलर एनर्जी सप्लाई से जुड़े दो बिजली खरीद समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता 25 साल के लिए किया गया है। साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए टाटा पावर के सीईओ और एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा कि टाटा पावर को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। जैसे-जैसे देश अपने विमानन बुनियादी ढांचे को बढ़ाता है, हम इनोवेटिव ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन प्रदान करके इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। यह सहयोग नेट जीरो एयरपोर्ट के विकास को सपोर्ट करेगा, लाखों भारतीयों की सेवा करेगा और देश के हरित भविष्य की ओर बढ़ने के मार्ग को गति देगा।

समझौते की अहमियत


नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि टाटा पावर के साथ साझेदारी हमारी यात्रा में एक बड़ा कदम है। अपनी आधी से अधिक ऊर्जा जरूरतों को अक्षय स्रोतों से प्राप्त करके हम अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में निर्णायक कदम उठा रहे हैं। यह समझौता नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूक एयरपोर्ट संचालन में अग्रणी बनने के हमारे दीर्घकालिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.