19 साल बाद आ रहा है टाटा ग्रुप का IPO, रतन टाटा ने भी किया निवेश, कुलांचे मार रहा GMP

Updated on 18-10-2023 02:08 PM
नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना टाटा ग्रुप 19 साल बाद आईपीओ ला रहा है। टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का बहुप्रतीक्षित आईपीओ नवंबर के मध्य में आ सकता है। कंपनी को इसके लिए पहले ही मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल चुकी है। आईपीओ आने से पहले रतन टाटा के पर्सनल ट्रस्ट ने कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है। रतन टाटा एनडाउमेंट फाउंडेशन ने टाटा टेक्नोलॉजीज में एक फीसदी से कम हिस्सेदारी 147 करोड़ रुपये में खरीदी है। यह हिस्सेदारी टाटा मोटर्स से खरीदी गई है। ग्रे मार्केट में टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों की जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है। टाटा टेक्नोलॉजीज की वैल्यू करीब 16,300 करोड़ रुपये है।

डीआरएचपी के मुताबिक टाटा टेक्नोलॉजीज का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा और इसमें एक भी नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। इसके तहत प्रमोटर टाटा मोटर्स के अलावा दो अन्य मौजूदा शेयरहोल्डर्स शेयरों की बिक्री करेंगे। पिछले साल दिसंबर में टाटा मोटर्स के बोर्ड ने टाटा टेक में आईपीओ के जरिए कुछ हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी। कंपनी में टाटा मोटर्स की 74.69 फीसदी हिस्सेदारी है। आईपीओ से पहले टाटा मोटर्स कंपनी में 9.9 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। इसमें से नौ परसेंट हिस्सेदारी TPG Rise Climate खरीदेगी।

किसकी कितनी हिस्सेदारी

इस आईपीओ के जरिए 95,708,984 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी जो कंपनी की कुल पेड-अप शेयर कैपिटल का 23.60 फीसदी है। पुणे की इस कंपनी में टाटा मोटर्स की 74.69 फीसदी हिस्सेदारी है। इसी तरह 8.96 फीसदी हिस्सेदारी अल्फा टीसी और 4.48 फीसदी हिस्सेदारी टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की है। टाटा मोटर्स इस इश्यू के जरिए 81,133,706 इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी। अल्फा टीसी होल्डिंग्स 9,716,853 इक्विटी शेयरों और टाटा कैपिटल 4,858,425 शेयरों की बिक्री करेगी। इस इश्यू में 10 परसेंट कोटा टाटा मोटर्स के पात्र शेयरहोल्डर्स के लिए रखे गए हैं।

यह टाटा संस के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में यह टाटा ग्रुप का पहला आईपीओ होगा। टाटा टेक्नोलॉजीज डिजिटल, इंजीनियरिंग और तकनीकी सर्विस सेक्टर में दुनिया की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। इसके 18 ग्लोबल डिलीवरी सेंटर हैं जिनमें 11,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। दिसंबर 2022 तक नौ महीने की अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 15 परसेंट बढ़कर 3052 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी के कुल रेवेन्यू में सर्विस सेगमेंट का योगदान 88 परसेंट है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 407 करोड़ रुपये रहा।

कितना चल रहा है जीएमपी

आईपीओ की सुगबुगाहट के साथ ही ग्रे मार्केट में टाटा टेक्नोलॉजीज के अनलिस्टेड शेयरों की डिमांड बढ़ गई है। ग्रे मार्केट में यह 280 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। इससे पहले टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ 19 साल पहले आया था। टाटा ग्रुप साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का आईपीओ लाया था। टीसीएस आज देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले नंबर पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.