'चेन्नई एक्सप्रेस' पर सवार हुई टाटा मोटर्स, हुंडई को उसके गढ़ में चुनौती देने की तैयारी

Updated on 20-03-2024 01:03 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप के ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स तमिलनाडु में बड़े निवेश की तैयारी में है। कंपनी ने राज्य के रानीपेट में वीकल मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए 9,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इस बीच साउथ कोरिया की कंपनी हुंडई ने भी तमिलनाडु में अपनी कैपेसिटी बढ़ाने के लिए अगले 10 साल में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया है। टाटा मोटर्स और हुंडई के बीच देश की नंबर टू ऑटो कंपनी बनने की होड़ लंबे समय से चल रही है। ऐेसे में टाटा मोटर्स अब तमिलनाडु में हुंडई के गढ़ में जाकर उसे चुनौती देने की तैयारी में है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में देश में रिटेल पैसेंजर वीकल की सेल्स में मारुति सुजुकी 39.74 फीसदी के साथ पहले नंबर पर रही। हुंडई 14.08 फीसदी के साथ दूसरे और टाटा मोटर्स 13.57 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर रही।

टाटा मोटर्स ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि चेन्नई में बनाए जाने वाले प्लांट में किन गाड़ियों का बनाया जाएगा। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसमें पैसेंजर गाड़ियां बनाई जाएंगी। साथ ही कमर्शियल वीकल्स के भी कुछ कंपोनेंट्स इसमें बनाए जा सकते हैं। अब तक टाटा मोटर्स का पैसेंजर वीकल ऑपरेशन पश्चिम भारत में ही रहा है। महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी में कंपनी पैसेंजर और कमर्शियल वीकल्स बनाती है। कंपनी महाराष्ट्र के रंजनगांव में नेक्सन और दूसरी गाड़ियों के इंजन बनाती है। इसी तरह कंपनी गुजरात के साणंद में इंटरनल कंबश्चन इंजन और इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाती है। साथ ही टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने साणंद में फोर्ड इंडिया के प्लांट का पिछले साल जनवरी में अधिग्रहण किया था। इस प्लांट की सालाना इन्सटॉल्ड कैपेसिटी 300,000 यूनिट है जिसे 420,000 यूनिट तक बढ़ाया जा सकता है। यानी कंपनी के पास इन तीनों प्लांट्स में पर्याप्त कैपेसिटी है। ऐसे में सवाल उठता है कि कंपनी तमिलनाडु का रुख क्यों कर रही है?

तमिलनाडु ही क्यों

जानकारों का कहना है कि तमिलनाडु में टाटा मोटर्स के निवेश का मतलब है कि कंपनी अगले कई साल तक देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में होने वाली ग्रोथ की संभावना के लिए खुद को तैयार कर रही है। टाटा मोटर्स के तमिलनाडु में कई वेंडर्स हैं जो उसकी फैक्ट्रीज को ऑटो पार्ट्स की सप्लाई करते हैं। इस कारण वेंडर्स के करीब प्लांट होने से कंपनी को फायदा होगा। साथ ही तमिलनाडु में जमीन लेना दूसरे राज्यों की तुलना में आसान है। साथ ही वहां चेन्नई और तूतीकोरिन जैसे प्रमुख बंदरगाह हैं जहां से एक्सपोर्ट करना आसान है। तमिलनाडु में पहले से ही रेनॉ निसान, टीवीएस मोटर्स, रॉयल एनफील्ड, अशोक लीलैंड, डेमलर इंडिया और हुंडई के प्लांट्स हैं। ऐसे में टाटा का तमिलनाडु में प्लांट लगाने का फैसला काफी अहम माना जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.