टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल डिवीजन की आ गई लिस्टिंग डेट, जानिए पूरी डिटेल

Updated on 11-11-2025 01:57 PM
नई दिल्ली:टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल (TMCV) डिवीजन की शेयर बाजार में लिस्टिंग 12 नवंबर को होगी। यह नया डिवीजन T ग्रुप की सिक्योरिटीज में ट्रेड करेगा। BSE की सूचना के अनुसार 368 करोड़ इक्विटी शेयर TMCV टिकर के तहत ट्रेडिंग के लिए स्वीकार किए जाएंगे। इनकी फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर है। लिस्टिंग के बाद पहले 10 दिनों तक यह स्टॉक ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट में रहेगा। यह नए या दोबारा लिस्ट होने वाली कंपनियों के लिए एक सामान्य नियम है।

टाटा मोटर्स को दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बांटा गया है। एक कंपनी कमर्शियल व्हीकल पर ध्यान केंद्रित करेगी और दूसरी पैसेंजर व्हीकल, इलेक्ट्रिक व्हीकल और जगुआर लैंड रोवर पर। यह डीमर्जर 1 अक्टूबर से प्रभावी हो गया है। शेयरधारकों को 1:1 के रेश्यो में शेयर मिले हैं। इसका मतलब है कि रेकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर को जिन निवेशकों के पास टाटा मोटर्स के शेयर थे, उन्हें कमर्शियल व्हीकल बिजनेस में हरेक टाटा मोटर्स शेयर के बदले एक शेयर मिला।

शेयर वैल्यूएशन

कमर्शियल व्हीकल बिजनेस टाटा मोटर्स का नाम बरकरार रखेगा। वहीं, नई बनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) घरेलू कार, ईवी और जेएलआर डिवीजन को संभालेगी। एनालिस्ट्स का मानना है कि यह डीमर्जर टाटा ग्रुप की प्रमुख ऑटो कंपनी के लिए वैल्यू बढ़ाने और गवर्नेंस के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कदम दोनों डिवीजन को ऑपरेशनल इंडिपेंडेंस देने की टाटा मोटर्स की योजना का हिस्सा है। इससे दोनों डिवीजन अपनी अलग-अलग ग्रोथ की प्राथमिकताओं को पूरा कर सकेंगे
पैसेंजर व्हीकल आर्म अब प्रीमियम और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर ध्यान केंद्रित करेगा। वहीं, CV यूनिट लॉजिस्टिक्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और फ्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन में ग्रोथ को बढ़ावा देगी। रेकॉर्ड डेट एडजस्टमेंट के बाद डीमर्जर से पहले टाटा मोटर्स का शेयर प्राइस 660.75 रुपये था। यह प्राइस दोनों कंपनियों में बंट गया। TMPV का वैल्यूएशन लगभग 400 रुपये प्रति शेयर और अभी लिस्ट होने वाले सीवी आर्म का वैल्यूएशन 260-270 रुपये प्रति शेयर के बीच आंका गया है।

क्या होगा फायदा?

ब्रोकरेज फर्म टाटा मोटर्स की सीवी लिस्टिंग को लेकर काफी सकारात्मक हैं। नोमुरा ने TMPV और TMLCV के लिए क्रमशः 367 रुपये और 365 रुपये की फेयर वैल्यू तय की है। वहीं, एसबीआई सिक्योरिटीज सीवी आर्म की वैल्यू 320-470 रुपये प्रति शेयर के बीच देखती है। एनालिस्ट्स का मानना है कि यह कदम टाटा मोटर्स के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और वह भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.