टाटा मोटर्स (कमर्शियल व्हीकल) का शेयर बाजार में शानदार डेब्यू,

Updated on 12-11-2025 04:37 PM
मुंबई: टाटा ग्रुप (Tata Group) के टाटा मोटर्स का कमर्शियल व्हीकल्स (CV) बिजनेस संभालने वाली कंपनी Tata Motors (TMCV) के शेयर का बाजार में शानदार डेब्यू हुआ है। आज यानी मंगलवार, 12 नवंबर को, टाटा मोटर्स के शेयर NSE पर 335 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। यह भाव इसके अनुमानित मूल्य 260.75 रुपये से 28.48% ज्यादा था।

डीमर्जर के बाद हुई लिस्टिंग

यह टाटा ग्रुप की इस बड़ी ऑटो कंपनी के डीमर्जर (अलग होने की प्रक्रिया) में एक अहम पड़ाव है। कंपनी ने अपने नए डीमर्ज हुए कमर्शियल व्हीकल्स बिजनेस की लिस्टिंग के लिए 12 नवंबर 2025 की तारीख तय की थी। यह लिस्टिंग 1 अक्टूबर 2025 को प्रभावी हुए टाटा मोटर्स के डीमर्जर के बाद हुई है। इस स्कीम के तहत, रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर 2025 को जिन शेयरधारकों के पास टाटा मोटर्स के जितने शेयर थे, उन्हें TMCV का एक शेयर हर एक शेयर के बदले मिला।

डीमर्जर के बाद क्या बदला?

इस पुनर्गठन के बाद, कमर्शियल व्हीकल्स (CV) का कारोबार अब टाटा मोटर्स (कमर्शियल व्हीकल्स) लिमिटेड के तहत काम करेगा। वहीं, पैसेंजर व्हीकल्स (PV), इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) और जगुआर लैंड रोवर (JLR) डिवीजनों को टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) के तहत एक साथ लाया गया है। TMPV एक अलग से लिस्टेड कंपनी बनी रहेगी। BSE की एक सूचना के अनुसार, 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 368 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयर 'T' ग्रुप की सिक्योरिटीज के तहत 'TMCVL' टिकर पर ट्रेडिंग के लिए स्वीकार किए गए हैं। शुरुआती 10 सेशन में, शेयर की कीमत को सही ढंग से तय करने के लिए, यह 'ट्रेड-फॉर-ट्रेड' सेगमेंट में ट्रेड करेगा। इसका मतलब है कि शुरुआत में सिर्फ डिलीवरी-आधारित लेनदेन की ही इजाजत होगी।

निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?

बोनांजा के रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी के मुताबिक, डीमर्जर के बाद रिटेल और संस्थागत दोनों तरह के निवेशक अपने पोर्टफोलियो को एडजस्ट करेंगे, इसलिए शेयर में थोड़े समय के लिए उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, तिवारी का लंबी अवधि का नजरिया सकारात्मक है। वे टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में मजबूत बाजार हिस्सेदारी, अच्छे कैश फ्लो और इटली की Iveco के रणनीतिक अधिग्रहण का हवाला देते हैं। इन सब वजहों से CV बिजनेस वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच और मुनाफा बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में है। वे सुझाव देते हैं कि लंबी अवधि के निवेशक इस शेयर को होल्ड करने पर विचार कर सकते हैं, जबकि छोटे अवधि के ट्रेडर्स को नई पोजीशन लेने से पहले कीमत में स्थिरता आने का इंतजार करना चाहिए।

ब्रोकरेज फर्मों को दिख रहा है वैल्यू क्रिएशन का मौका

बाजार के ज्यादातर एक्सपर्ट इस बात को लेकर सहमत हैं कि टाटा मोटर्स के डीमर्जर से उसके दो मुख्य वर्टिकल - कमर्शियल व्हीकल्स (CV) और पैसेंजर व्हीकल्स (PV) - के लिए स्पष्ट वैल्यूएशन (मूल्यांकन) सामने आएगा। ICICI सिक्योरिटीज के पंकज पांडे का कहना है 'वैल्यू क्रिएशन होना चाहिए क्योंकि हम उम्मीद करते हैं कि CV बिजनेस FY27 के अनुमानों पर लगभग 11x EV/EBITDA पर ट्रेड करेगा, जो कि लगभग 300 रुपये प्रति शेयर के उचित मूल्य का संकेत देता है, जो कि समान कंपनियों के अनुरूप है।' नोमुरा ने TMPV और TMLCV का मूल्यांकन लगभग बराबर, क्रमशः 367 रुपये और 365 रुपये किया, लेकिन इंडेक्स रीबैलेंसिंग और पोर्टफोलियो एडजस्टमेंट के कारण थोड़े समय के तकनीकी जोखिमों के प्रति आगाह किया। YES सिक्योरिटीज ने इस कदम को 'वैल्यू अनलॉकिंग अपॉर्च्युनिटी' (मूल्य को खोलने का अवसर) बताया, जबकि बोनांजा रिसर्च की खुशी मिस्त्री ने कहा कि इस बंटवारे से दोनों कंपनियों को 'शार्पर बिजनेस फोकस' (व्यवसाय पर अधिक केंद्रित ध्यान) मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.