टाटा मोटर्स ने किया बड़ा ऐलान, आईपीओ से पहले टाटा टेक्नोलॉजी की बेचेगी हिस्सेदारी

Updated on 14-10-2023 03:48 PM
नई दिल्ली: घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। टाटा मोटर्स ने कहा कि वह सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) में अपनी 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,613.7 करोड़ रुपये में टीपीजी राइज क्लाइमेट को बेचने जा रही है। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि उसने इस संबंध में एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत टीपीजी राइज क्लाइमेट को 1,613.7 करोड़ रुपये में टीटीएल की 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जाएगी।

इस सौदे के तहत वाहन डिजाइन कंपनी टीटीएल का इक्विटी मूल्य 16,300 करोड़ रुपये आंका गया है। हिस्सेदारी खरीद के लिए टीपीजी राइज क्लाइमेट अग्रणी निवेशक के तौर पर सामने आई है।

इधर टाटा मोटर्स के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। टाटा मोटर्स के शेयर 4 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ बंद हुए हैं। शेयर में सुबह से ही तेजी देखने को मिली थी। टाटा मोटर्स के शेयर में निवेशकों की अच्छी खरीदारी भी देखी गई। शेयर आज 667.10 रुपये के स्तर पर बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

पिछले पांच दिनों में टाटा मोटर्स के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं। वहीं पिछले छह महीनों की बात करें तो शेयरों में 194 अंकों से ज्यादा का उछाल आ चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.