टाटा को मिलेगी पावर, कंपनी इस शहर में शुरू करेगी बड़ा प्रोजेक्ट

Updated on 05-11-2025 01:51 PM
नई दिल्ली: टाटा पावर कंपनी (TPCL) महाराष्ट्र के पुणे में शिरवटा में एक बड़ा पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट (PSP) लगाने जा रही है। इस प्रोजेक्ट में कंपनी 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह जानकारी टाटा पावर के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि शिरवटा प्रोजेक्ट का काम अगले साल जुलाई में शुरू होगा। इसे पूरा होने में पांच साल लगेंगे। उन्होंने कहा, 'हम 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे और इसका फाइनेंसिंग 70:30 के डेट-इक्विटी रेशियो से होगा।'

पिछले साल टाटा पावर और महाराष्ट्र सरकार के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत राज्य में दो बड़े पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे, जिनकी कुल क्षमता 2800 MW होगी। इनमें से एक प्रोजेक्ट पुणे के शिरवटा में 1800 MW का होगा और दूसरा रायगढ़ के भिवपुरी में 1000 MW का। यह प्रोजेक्ट टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी द्वारा विकसित किया जा रहा है और वर्तमान में उसी के स्वामित्व में है। भिवपुरी प्रोजेक्ट के बारे में टाटा पावर ने बताया कि वे अभी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों से बात कर रहे हैं। अगले छह महीनों में उन्हें इस प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा।

क्या होता है पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट?

पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट (PSP) एक तरह की बैटरी की तरह काम करता है। जब बिजली सस्ती होती है, तो यह पानी को नीचे से ऊपर वाले टैंक में पंप करके स्टोर कर लेता है। जब बिजली की मांग बढ़ती है और महंगी होती है, तो इस स्टोर किए हुए पानी को टरबाइन से गिराकर बिजली बनाई जाती है। यह ग्रिड को स्थिर रखने में मदद करता है।

कंपनी के शेयर में आई गिरावट

कंपनी के इस फैसले के बाद भी टाटा पावर का शेयर मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार को यह शेयर 408.40 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह गिरावट के खुला और दिन के कारोबार में इसमें ज्यादा तेजी नहीं आई। मंगलवार को यह शेयर 1.87% की गिरावट के साथ 400.75 रुपये पर बंद हुआ। आज बुधवार को शेयर मार्केट में गुरु नानक जयंती के कारण बंद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.